बिहार में कांग्रेस को मिली हार पर अभय चौटाला ने ली चुटकी, कहा- आने वाले समय में कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी तो क्या क्षेत्रीय पार्टी का असतित्व भी नहीं रखेगी

बिहार में  कांग्रेस को मिली हार पर अभय चौटाला ने ली चुटकी, कहा- आने वाले समय में कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी तो क्या क्षेत्रीय पार्टी का असतित्व भी नहीं रखेगी

Haryana News:हरियाणा के भिवानी में मीडिया से बात करते हुए अभय चौटाला ने बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट चोरी का मुद्दा उठाती रही और फिर भी वहां पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी हो रहा है तो कांग्रेस चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था और संघर्ष का रास्ता अपनाना चाहिए था। लोगों में जाकर उसका प्रचार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर आरोप लगते हैं तो फिर संघर्मग्ष का रास्ता अपनाना चाहिए। इसी कारण कांग्रेस बिहार में चुनाव हारी और अगर समय पर लालू जी इस चीज को भाप जाती तो उनकी पार्टी की ये हालत नहीं होती और वो बिहार में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते।

अभय सिंह चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपना चाहती थी पर जिन लोगों पर कांग्रेस का भार था उन्हीं लोगों ने कांग्रेस के साथ भीतर घात किया। और कांग्रेस को सत्ता से दूर करने का काम किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नहीं है अगर हरियाणा में मुख्यमंत्री होता तो पंजाब हरियाणा का SYL का पानी नहीं रोकता। उन्होंने कहा कि इनेलो जिस दिन सत्ता में आएगी हरियाणा का पानी उसको ले आएगी। अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि जो हमें भाजपा की B टीम कहती थी उसी पार्टी के लोगों ने हरियाणा में हराने का काम किया।

विपक्ष को हार का मुंह देखने को मिला- अभय चौटाला

बिहार चुनाव और SIR पर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बिहार में लोगों में भाजपा के प्रति विरोध था पर विपक्ष वह के लोगों के मुद्दो पर मिट्टी डाली जिसके कारण भाजपा को वहां पर भरपूर समर्थन मिला और विपक्ष को हार का मुंह देखने को मिला।

 

Leave a comment