Ambala News: अंबाला कैंट में अनिल विज फहराया झंडा, कहा- विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया जा रहा स्वतत्रंता दिवस

Ambala News: अंबाला कैंट में अनिल विज फहराया झंडा, कहा- विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया जा रहा स्वतत्रंता दिवस

Ambala News: आज पूरे देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट सुभाष पार्क में तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया। इस मौके पर बरसात होने के बावजूद भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा झंडा फहराने के बाद पूर्व गृह मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के साथ साथ लोगों को हमारी आजादी के बारे में जानकारी दी। 

आज पूरे देश में 78वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट सुभाष पार्क में नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया उसके बाद भारत का तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर भारी बारिश भी लोगों के देश प्रेम को कम नहीं कर पाई। भारी संख्या में बीजेपी कार्य कर्ताओं ने इस मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

क्या खोया क्या पाया और आगे के लिए हमारी क्या दिशा है- अनिल विज

मीडिया से बात करते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इतनी बारिश में भी इतने लोग यहां पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम अनेकों वर्षो से यहां पर तिरंगा फहराते आ रहे है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमने क्या खोया क्या पाया और आगे के लिए हमारी क्या दिशा है। उन्होंने कहा कि आज का जो स्वतंत्रता दिवस है वो 2047के विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।

नेता जी का आजादी दिलाने में अहम योगदान रहा-अनिल विज

अनिल विज ने कहा कि नेता जी का आजादी दिलाने में अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि अंग्रेज सरकार जिसका कभी सूरज डूबता नहीं था उसके खिलाफ सेना बनाकर युद्ध करना ये नेता जी ने किया। वहीं उन्होंने कहा कि हम पिछले 40सालों से यहां झंडा फहरा रहे है लेकिन पिछले दस सालों से जब से मैं मंत्री बना तब से सरकार जहां ड्यूटी लगती थी मैं वहां तिरंगा झंडा फहराता रहा ।उन्होंने कहा कि इस बार भी सरकार ने पूछा की आप कहां झंडा फहराएंगे और मेरे कार्यकर्ता चाहते थे कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंबाला कैंट में झंडा फहराऊं।

Leave a comment