Ambala Crime: आपसी रंजिश में एक व्यक्ति पर 9 लोगों ने मिलकर उतार मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Ambala Crime: आपसी रंजिश में एक व्यक्ति पर 9 लोगों ने मिलकर उतार मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Ambala Crime: हरियाणा के अंबाला में गांव डडियाना में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की शिनाख्त धर्मपाल (45) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम गांव के पास धर्मपाल पर लगभग 9लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर पर डंडे और कुल्हाड़ी से वार किया गया जिसमे उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अंबाला में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है, अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा। अंबाला के गांव डडियाना से सामने आया है जहां देर शाम धर्मपाल नामक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस बारे में बताते हुए मृतक के भाई ने कहा कि कुछ दिन पहले भी धर्मपाल का झगड़ा उनके पड़ोसियों के साथ हुआ था जिसका निपटारा कर दिया गया था, बावजूद उसके कल शाम को उनके पड़ोस में रहने वाले 9लोगों ने धर्मपाल पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।

जांच में जुटी पुलिस

इस बारे में जानकारी देते हुए सदर थाना एसएचओ ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी की गांव डडियाना में एक धर्मपाल नामक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और जांच जारी हैं।

Leave a comment