HARYANA: एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगा किया सुसाइड, पति-सास और अन्य चार के खिलाफ दर्ज हुई FIR

HARYANA: एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगा किया सुसाइड, पति-सास और अन्य चार के खिलाफ दर्ज हुई FIR

woman committed suicide: हरियाणा के रोहतक के सेक्टर-2में आज एक विवाहिता ने पंखे से चुन्नी से फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान रेखा पत्नी ललित के रूप में हुई है जो कि ललित रोहतक में कंपनी में काम करता है और सेक्टर दो में किराए के मकान में रह रहा। आज अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को जैसे ही महिला के सुसाइड की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में भेज दिया। मृतिका रेखा की जींद जिले के बिशनपुरा की रहने वाली जिसकी शादी नौ साल पहले भिवानी जिले के जमालपुर गांव में हुई थी।

पुलिस ने मृतिका के परिजनों के बयान पर उसके पति,सास और अन्य चार और लोगों के खिलाफ काफी सालों से तंग करने का आरोप लगाया और सुसराल वालों द्वारा तंग किए जाने के कारण सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद कारण की बात कह रही है।

रोहतक में काम करता है महिला का पति

दिलबाग सिंह एसएचओ,अर्बन एस्टेट पुलिस थाना रोहतक ने बताया कि आज सुबह ही हमे सेक्टर 2में एक महिला के सुसाइड की जानकारी डायल 112से मिली थी मृतिका की पहचान रेखा की शादी को नौ साल हो चुके थे। मौके से कोई सुसाइड नही मिला है पुलिस ने शव को पोस्ट करवाने के लिए पीजीआई में भेज दिया है। मृतिका अपने पति के साथ रोहतक में किराए के मकान में रह रही थी। उसका पति रोहतक की एक कंपनी में काम करता था।

4 लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

फिलहाल उसके भाई विजय के बयान पर उसे तंग करने को लेकर मामला दर्ज किया। पुलिस ने उसके पति ललित उसकी सास और अन्य चार लोगों के खिलाफ घेरलू हिंसा का मामला दर्ज किया हैं ।उधर पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा सुसाइड है या फिर अन्य कारण।

Leave a comment