Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कुरुक्षेत्र का 26 साल का धीरज लेबनान से ताबूत में लौटा, उज्ज्वल भविष्य का सपना अधूरा रह गया

Haryana News: कुरुक्षेत्र का 26 साल का धीरज लेबनान से ताबूत में लौटा, उज्ज्वल भविष्य का सपना अधूरा रह गया

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्रमें अच्छे भविष्य का सपना संजोए लेबनान गया 26 साल का धीरज ताबूत में घर लौटा। करीब एक महीने बाद धीरज का शव उसके घर लाया गया, तो आस पड़ोस के लोग भी उसे विदाई देने के लिए इकट्‌ठा हो गए। बेटे का चेहरा देखकर उसकी मां राज दुलारी बार-बार बेहोश हो रही थी।

उनको यकीन नहीं हुआ कि उनका इकलौता बेटा उसे छोड़कर चला गया। यही हाल धीरज के पिता पवन कुमार का था। उन्होंने रोते-बिलखते और कांपते हाथ से अपने बेटे का अंतिम संस्कार किया। धीरज 3 बहनों का इकलौता भाई था। धीरज के पिता पवन कुमार की पिहोवा में कैथल रोड पर चाय की दुकान है। 

2फरवरी को जन्मदिन था

2 फरवरी को धीरज का 27वां जन्मदिन था। लेकिन उससे पहले ही धीरज की मौत हो गई। धीरज अपनी 3बहन मनिंद्र उर्फ मोना, रज्जी और रीना में सबसे छोटा था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। धीरज अकेला अपने परिवार का सहारा था। बेटे की मौत से परिवार बुरी तरह से टूट चुका है।

पिछले साल 19फरवरी को गया

कुरुक्षेत्र के पिहोवा के वार्ड-7 गडरिया मोहल्ला का धीरज 19 फरवरी 2025 को वर्क वीजा पर लेबनान गया था। यहां धीरज बीका वैली शहर में जेला इंडस्ट्रीज एरिया की बॉयस डिजाइन की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। धीरज ने दिसंबर में फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था। इससे पहले धीरज दूसरी फैक्ट्री में चौकीदारी करता था।

कुचले जाने से हुई धीरज की मौत

चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि धीरज प्लाईवुड फैक्ट्री में लेबर का काम करता था। यहां काम के दौरान कईं प्लाइयां धीरज के ऊपर गिर गई। जिससे धीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। धीरज अपने 2 साथियों के साथ मिलकर प्लाइयां पकड़ रहा था। इस दौरान उसके साथ फर्श पर फिसल गए। उनके पीछे हटते ही प्लाइयां धीरज के ऊपर गिर गई।

मां और पत्नी ने किया क्लेम

राजीव ने बताया कि धीरज के शव को भारत लाने के लिए मां राजदुलारी और पत्नी ने क्लेम किया था। तब प्रशासन ने दोनों का क्लेम सही माना और पहले धीरज की मां और फिर उसकी पत्नी का हकदार बनाया। धीरज की पत्नी भी उसके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंची थी। इसमें परिवार की तरफ से कोई आपत्ति नहीं जताई गई।

मौत के बाद सामने आई पत्नी

पिता पवन कुमार के मुताबिक, पिहोवा के भट्‌ट माजरा गांव के व्यक्ति ने 23 जनवरी को उसके बेटे धीरज की मौत की सूचना दी थी।उस व्यक्ति ने धीरज से उसकी बेटी की शादी होने का दावा भी किया था। उन्होंने धीरज और उसकी बेटी ज्योति की शादी का 29 अगस्त 2023 को बना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया था। 

बेटे की शादी की बात झूठ

पिता ने आरोप लगाया था कि उस युवती ने फेक डॉक्यूमेंट लगाकर शादी रजिस्टर करवाई थी, जबकि उसके बेटे के पासपोर्ट पर किसी लड़की का नाम नहीं है। उन्होंने DC को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने लड़की के पिता पर बगैर उन्हें बताए फेक डॉक्यूमेंट पर लेबनान भेजने के आरोप लगाए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

व्यापारी से 32 करोड़ा का सोना लूटा, कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित खगौल में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां बदमाशों ने लूट का एक नया तरीका अपनाते हुए दिनदहाड़े करोड़ों का सोना लूट लिया। जानकारी के मुताबिक,दानापुर रेलवे स्टेशन के पास खगौल ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यापारी से 17 किलो सोना लूट लिया। लूट की गई सोने की कीमत 32 करोड़ रुपए

भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का दिया गया था टास्क! कुशीनगर से पकड़े गए आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

Terror Conspiracy Exposed:दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार यानी 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक आतंकी को पकड़ा था। आतंकी को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आतंकी को एक दिन की रिमांड पर भेजा है। अभी तक की पूछताछ में आतंकी रिजवान ने बड़ा खुलासा किया है।

Aaj Ka Mausam: 7 अप्रैल को देशभर में बारिश! पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर; जानें दिल्ली-हरियाणा का मौसम

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है। इस सिस्टम की चरम गतिविधि 7 और 8 अप्रैल को रहने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast