Hardik pandya banned in IPL: आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या पर लगा बैन, सामने आई ये बड़ी वजह

Hardik pandya banned in IPL:  आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या पर लगा बैन, सामने आई ये बड़ी वजह

Hardik pandya banned in IPL:IPLकेअगले सीजन के लिए24-25 नवंबर को मेगा ऑक्शन शुरू होने वाली है। अब हर टीम ने इस सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या को आईपील में एक मैच का बैन लगा दिया है। चालिए आपको बताते हैं कि किस वजह से उनपर लगाया गया बैन  

आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंन के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बैन लगा दिया है। बता दें कि पिछले सीजन में स्लो ओवर रेट के कारण इस सीजन में एक मैच के लिए बैन लगा दिया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन बिलकुल अच्छा नहीं गया था। मुंबई इंडियंन ने 2024 में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। जिसके बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। इस साल भी हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

30 लाख के जुर्माने के साथ एक मैच का बैन

बता दें कि आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने नियमों के हिसाब से अगर कोई कप्तान तीन मैचों में स्लो ओवर रेट करता है तो उस कप्तान पर तीनों मैचों के लिए 30-30 लाख रुपये जुर्माना और एक मैच का बैन लगाया जाता है। यही कारण है कि हार्दिक पर एक मैच के लिए बैन लगाया गया है। आईपीएल 2024 के आखिरी मुकाबले में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस समय पर अपने 20 ओवर नहीं कर पाई थी, जिस कारण उन्हें इस आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले के लिए बैन किया गया है।

 

Leave a comment