Gurucharan Singh Missing Case: 22 अप्रैल 2024 से लापता गुरुचरण सिंह का अब तक पता नहीं चल सका है। एक्टर 18 दिन पहले अपने घर मुंबई के लिए रवाना हुए थे। लेकिन वह उस फ्लाइट में नहीं बैठे। अब इस मामले में पुलिस ने एक नया खुलासा किया है। दरअसल कलाकार एक साथ 10 बैंक अकाउंट मैनेज कर रहे थे। इसके अलावा उनके करीबी दोस्तों ने भी एक्टर को लेकर एक खुलासा किया है.
आपको बता दें कि एक्टर के दोस्त ने बयान में साफ कहा है कि वह पिछले कुछ समय से धर्म के बारे में बात करने लगे थे। उसने तय कर लिया था कि उसे पहाड़ों में जाकर रहना है। गुरचरण सिंह क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे निकालता था और खत्म होने पर बिल को एक कार्ड से दूसरे कार्ड में जमा कर देता था। उन्होंने कहा कि गुरुचरण सिंह ने आखिरी बार एटीएम से 14000 रूपये निकाले थे और उसके बाद कोई जानकारी नहीं है। वहीं एक्टर के दोस्तों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि गुरुचरण आध्यात्मिकता के करीब हो रहे थे।
पैसों की तंगी से जूझ रहे थे एक्टर
पुलिस को गुरुचरण की मोबाइल डिटेल्स खंगालने पर बहुत सारी बातों के बारे में पता चला। पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल तक एक्टर दिल्ली में मौजूद थे। उनका मोबाइल इसके बाद बंद हो गया। एक्टर पालम स्थित अपने घर 24 तारीख को लगभग 2 से 3 किलोमीटर दूर लोकेशन पर मौजूद थे। पुलिस को जांच के समय पता चला कि उनकी शादी भी होने वाली थी। इसके साथ वो आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे थे।
Leave a comment