
GURU NANAK JAYANTI 2023: आज पूरे देश में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 552वीं जयंती मनाई जा रही है। इस बार 27 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन पूरे देश के गुरुद्वारों में दिन में सेवा और भक्ति का संगम चलता है। इस दिन सभी सभाओं में गुरूनानक जी के संदेश के बारे में बताया जाता है। साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब पाठ भी किया जाता है।
आज देशभर में गुरुनानक जयंती मनाई जा रही है। 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में नानक साहिब का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव ने लोगों को कुछ ऐसी शिक्षाएं दी थी। जो सही राह पर चलने का मार्ग दिखाती हैं।सिख धर्म में गुरु पर्व का बहुत महत्व है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। साथ ही गुरुनानक देव जी द्वारा दिए गए जीवन के संदेशों और शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है।
आइए जानते है उनके जीवन के संदेशों और शिक्षाओं के बारे में
गुरुनानक देव जी कहते थे कि परम-पिता परमेश्वर एक है। हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ। दुनिया की हर जगह और हर प्राणी में ईश्वर मौजूद हैं। ईश्वर की भक्ति में लीन लोगों को किसी का डर नहीं सताता। ईमानदारी और मेहनत से पेट भरना चाहिए। बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न ही किसी को सताएं। हमेशा खुश रहना चाहिए, ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा याचना करें। मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरत मंद की सहायता करें। सभी को समान नज़रिए से देखें, स्त्री-पुरुष समान हैं। भोजन शरीर को जीवित रखने के लिए आवश्यक है। परंतु लोभ-लालच के लिए संग्रह करने की आदत बुरी है।
Leave a comment