
Gujarat Crime News: गुजरात के भरूच जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को 11 साल की एक बच्ची को उसके घर के पास से अगवा कर लिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
मामले के सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना सोमवार को गुजरात के भरूच के झगड़िया औद्योगिक क्षेत्र में घटी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सोमवार को झारखंड के मूल निवासी 36 साल के आरोपी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता जिस फैक्टरी में काम करते थे, आरोपी भी उनके साथ वहीं काम करता था और वहीं पड़ोस में रहता था।
पीड़िता के साथ पहले भी हुआ था दुष्कर्म
पुलिस ने आगे बताया कि बच्ची को भरूच के सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कमर में चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसका तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा। डॉक्टर ने पीड़िता को वडोदरा के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि पहले उस शख्स ने मासूम बच्ची का रेप किया और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की रॉड डाल दी। जांच में पता चला है कि आरोपी ने पिछले महीने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।
खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग
इस मामले की जांच कर रहे डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट कुशल ओझा ने बताया कि जिस दौरान आरोपी ने बच्ची को अगवा किया उस दौरान वह अपने घर के पास खेल रही थी। जिसके बाद आरोपी बच्ची को पास की झाड़ियों में ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और खून से लथपथ हालत में छोड़कर वहां से भाग गया।
इसके बाद बच्ची ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसे सुन बच्ची की मां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने पॉक्सो के तहत दर्ज किया केस
ओझा ने आगे बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद वह आरोपी तक पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, अब पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोप दर्ज किए हैं।
Leave a comment