Green Fruits: कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकते है ये हरे फल, जानें इनके फायदे

Green Fruits: कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकते है ये हरे फल, जानें इनके फायदे

Health Update: स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट हमेशा हरी सब्जियों और फलों का सेवन करने की सलाह देते है। कहा जाता है कि हरे फल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने, डाइजेशन में सुधार करने, दिल से जुड़ी बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशन के खतरे को कम करने में मदद करते है। यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के प्रोफेसर ओसवाल्ड द्वारा पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, हरे फलों को खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

कीवी फल का सेवन करना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी सहायक हो सकता है, इसका प्रमुख कारण इसमें मौजूद विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा होती है। कीवी में विटामिन-सी के साथ, एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने में आपके लिए सहायक हैं। कीवी फ्रूट का नियमित सेवन अस्थमा के लक्षणों को भी कम करता है। इसके अलावा कीवी फल का सेवन डायबिटीज के शिकार लोगों की सेहत को बेहतर रखने में भी सहायक हो सकता है। चूंकि इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है। इस फल के सेवन से सेरोटोनिन को बढ़ावा देने वाले रसायन भी प्रेरित होते हैं जो आपको रात की अच्छी नींद पाने में सहायक हैं। डायबिटीज के रोगियों को रोजाना एक कीवी फल जरूर खाना चाहिए।

अमरूद

अमरूद में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। मैग्नीशियम स्ट्रेस को भी कम करता है। इस फल में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आंत के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी अमरूद बड़ी भूमिका निभाते है। अमरूद आंखों की स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इस फल में विटामिन A, C, फोलेट, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व होते है। 

Leave a comment