गोंविदा की भांजी ने रचाई शादी, प्राइवेट सेरेमनी में हुई वेडिंग

गोंविदा की भांजी ने रचाई शादी, प्राइवेट सेरेमनी में हुई वेडिंग

Somya Seth: नव्या फेम एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ ने शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने अमेरिका में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ शादी रचाई है।  उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सौम्या ने बताया कि हमने हमारे पेरेंट्स को कहा था कि एक दिन है आप जो भी प्री-वेडिंग करना चाहते हैं कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने हल्दी और मेहंदी की। इस शादी में कोई गेस्ट नहीं था। सिर्फ जो सबसे करीबी लोग हैं वो ही इस शादी में शामिल हुए।

बताते चलें कि सौम्या पिछले 5 सालों से अमेरिका में रह रही हैं।  शुभम संग उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी जो अरुण कपूर से हुई थी उसमें काफी अप्स एंड डाउन्स रहे। तलाक से लेकर बच्चे की कस्टडी तक उनकी पहली शादी में काफी दिक्कते रही थीं। उन्होंने पति पर कई आरोप भी लगाए थे। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है। अब वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। सौम्या को अपनी जिंदगी में प्यार मिल गया है जिसके साथ उन्होंने मूव ऑन कर लिया है। वहीं एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट पर सौम्या को नव्या से फेम मिला था। वो वी द सीरियल, दिल की नजर से खूबसूरत, ये है आशिकी और चक्रवर्ती अशोक सम्राट जैसे शोज में नजर आईं थी।

Leave a comment