
नई दिल्ली: आज देशभर में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। आमतौर पर गोवर्धन दिवाली से अगले दिन मनाई जाती है। अन्नकूट होता है। लेकिन इस बार दो दिन गोवर्धन की पूजा मनाई जा रही है। आज यानी 13 नवंबर को दोपहर 2.56 पर शुरू होकर कल यानी 14 नवंबर तक मनाई जाएंगी। लेकिन कई जगहों पर कल भाई दूज का त्योहार भी मनाया जा रहा है। जिसके वजह से आप आज ही गोवर्धन की पूजा कर सकते है।
बता दें, हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा वृंदावन, मथुरा, गोकुल, नंदगांव, बरसना में विशेष रूप से मनाई जाती है। इस पर्व में मुख्य रूप से गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और पशुधन की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इंद्र देव, अग्नि देव और वरूण देवता की पूजा का भी विधान है। इस दिन पूजन में विभिन्न प्रकार के अन्न भगवान को समर्पित किए जाते हैं, इसलिए इसे अन्नकूट कहा जाता है।
गोवर्धन पूजा के लिए जान लें शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर दोपहर 02.56 से 14 नंवबर 2:36तक
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ: 13 नवंबर,दोपहर 2.56 पर
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 14 नवंबर दोपहर 2:36पर
क्या हो गोवर्धन पूजा की विधि ?
हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व है। इसके लिए सबसे पहले गाय के गोबर से गोवर्धन का चित्र घर के आंगन में बनाया जाता है। इसके बाद गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है। इस पूजन में अक्षत, रोली, जल, दूध, बताशे, पान और केसरी फूल प्रयोग में लाए जाते हैं। गोवर्धन के चित्र के पास दीप जलाकर भगवान को याद किया जाता है। मान्यता है कि आज के दिन अगर विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा की, तो श्रीकृष्ण पूरे साल अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
Leave a comment