सोने और चांदी के दाम में हुई बढ़ोतरी, जानें क्या है आपके शहर में गोल्ड रेट?

सोने और चांदी के दाम में हुई बढ़ोतरी, जानें क्या है आपके शहर में गोल्ड रेट?

Gold Rate Today: सोने और चांदी के दाम में आज, 10 नवंबर को एमसीएक्स में उछाल देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। वहीं, चांदी में 2000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा उछाल देखा गया। इस समय 24 कैरेट सोने का दाम 112,459 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने ने अब तक 121,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 122,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया।

क्या है चांदी की कीमत?

वहीं, चांदी में इतनी बढ़ोतरी आई की एक बार फिर चांदी का भाव 1,50,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर चला गया। सुबह 10 बजे एमसीएक्स पर 2942 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई। अभी 1 किलो चांदी का दाम 150,670 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 149,540 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 150,799 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

सोने की बढ़ी मांग

शादियों के सीजन की शुरुआत इस महीने से हो रही है। शादियों में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, 10 नवंबर को इस सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है।

इस शहर में चांदी हुआ सस्ता

रायपुर में आज सोने का दाम सबसे कम है। यहां सोने की कीमत 122,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 150,900 रुपये है। वहीं, भोपाल में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,820 रुपये है। इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 151,230 रुपये में मिल रही है।  

Leave a comment