
Dowry Case: झूठ की बुनियाद पर बने रिश्ता अक्सर कमजोर होकर एक दिन टूट जाते है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे गाजीपुर से सामने आया है। जहां एक युवक ने झूठ बोलकर युवती से शादी तो कर ली, लेकिन अब उनकी शादी टूटने की कगार पर है।
विवाहित लड़की का नाम तबस्सुम आरा है, जो जमानिया तहसील के एक गांव में रहती है। उसका निकाह 19 अक्टूबर 2022 को बड़की सारीपुर के फिरोज खान से हुआ था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शादी के समय लड़की वालों को बताया गया था कि उसके शौहर की खिलौने की बहुत बड़ी दुकान है, जिसमें 10-10 नौकर काम करते है। और हर महीने 50 हजार रुपये कमाता है।
लेकिन शादी के बाद जब लड़की अपने ससुराल पहुंची तो पाया कि घर में सामान रखने तक की पूरी जगह नहीं थी। और चौंकाने वाली बात यह है कि जिस पति की खिलौने की बड़ी दुकान थी, असल में वह चारपाई पर खिलौने रखकर बेचने का काम करता था।
दहेज का सारा सामान बेचा
ये सब देखने के बाद लड़की ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसके पति ने शादी में मिले दहेज का सारा सामान बेच दिया है। उसने पुलिस को बताया कि झूठ बोलकर शादी करने के बाद जब उसने इस बारे में अपने ससुरालवालों से बात की तो उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा, तुम थोड़ा-सा इंतजार करो।
लेकिन कुछ समय बाद महिला के गर्भवती होने पर उसके ससुरालवालों ने शादी में मिलें दहेज का सारा सामान बेच दिया और उसी पैसों से अपना घर खर्च चलाने लगे।
सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महिला के विरोध करने के बाद से ही उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू हुई। और फिर से दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद तबस्सुम ने अपने पति,ससुर, सास और ननद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं के साथ केस दर्ज कराया।
Leave a comment