Indian Economy: “भारत 2027 तक बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था”, गीता गोपीनाथ का दिया बड़ा बयान

Indian Economy: “भारत 2027 तक बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था”, गीता गोपीनाथ का दिया बड़ा बयान

Geeta Gopinathon Indian Economy: भारत के प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साल 2047 में देश को विकसित बनाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने देश को 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का भी दावा किया था। अब पीएम मोदी के बातों पर खुद IMFकी डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने मुहर लगा दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले साल हमने जैसी उम्मीद जताई थी, भारत की अर्थव्यवस्था उससे अच्छी रही थी। भारत साल 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गीता गोपीनाथ की मानें तो इंडिया की ग्रोथ रेट में और बेहतरी की उम्मीद है। गौरतलब है कि, मौजूदा समय में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

भारत की वृद्धि दर बेहतर

गोपीनाथ ने कहा कि भारत की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष में उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर रही और उन्होंने कारण निजी उपभोग में सुधार को बताया है। उन्होंने भारत की ग्रोथ रेट बढ़ने के पीछे कई तर्क दिए। जैसे कि IMF ने FMCG, दोपहिया वाहनों की बिक्री और अनुकूल मानसून के आधार पर मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भारत के विकास अनुमान को बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया है।

क्यों बढ़ रही भारत की इकोनॉमी?

गौरतलब है कि, पिछले महीने सरकार के द्वार पेश किए गए आर्थिक सर्वे में भारत की ग्रोथ दर 6.5 फिसदी दिखाया गया था। हालांकि, IMFकी डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने भारत की ग्रोथ रेट को भारत सरकार से भी अधिक बताया है। IMFके अनुसार भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 7 फिसदी है। इसी अनुमान के आधार पर गोपीनाथ ने 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की बात कह रही हैं। गोपीनाथ ने कहा कि भारत की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष में उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर रही और दूसरा कारण निजी उपभोग में सुधार है। उन्होंने कहा कि पिछले साल निजी खपत वृद्धि लगभग 4 प्रतिशत थी। IMF को उम्मीद है कि ग्रामीण खपत में सुधार के कारण इसमें वृद्धि होगी।

Leave a comment