दुनिया का वो रहस्मयी मंदिर, जिसके दरवाजे पर जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत!

दुनिया का वो रहस्मयी मंदिर, जिसके दरवाजे पर जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत!

mysterious temple:दुनिया में कई रहस्मयी जगह हैजिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होता है। वहीं आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले हैं,  जिसके बारे में कहा जाता है कि जहां पर जाने वाले कभी लौटकर वापस नहीं आए। इस जगह पर कई लोगों की रहस्मयी मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से यहां पर किसी को जाने नहीं दिया जाता है।

हेरापॉलिस में स्थित है एक रहस्यमयी मंदिर

दरअसल तुर्की के प्राचीन शहर हेरापॉलिस में एक रहस्यमयी मंदिर स्थित है। यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि यहां स्थित मंदिर के बाहर एक दरवाजा है, जो असल में नरक का दरवाजा है। इसके पास जाते ही इंसान की मौत हो जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दरवाजे के पास जाने पर इंसान ही नहीं, बल्कि जानवारों की भी मौत हो जाती है।

नर्क का दरवाजा

वहीं इस दरवाजे को द गेट ऑफ हेल यानी नर्क का दरवाजा कहा जाता है। यहां के लोगों के बीच मान्यता है कि ग्रीको-रोमन काल के दौरान इस मंदिर में एक शख्स रहता था, जिसका सिर कलम कर दिया गया था। इसकी वजह का आज तक पता नहीं चला और वह इस मंदिर में अभी भी मौजूद है। इसकी वजह से वह यहां वाले लोगों को मार देता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में ग्रीक देवता रहते हैं। जब वह सांस छोड़ते हैं, तो दरवाजे के पास खड़े लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा यहां पर कई झरने भी मौजूद हैं जिसमें नहाने से इंसान को रोगों से छुटकारा मिल जाता है।

Leave a comment