
Ganesh Chaturthi 2023: 19 सितंबर से बप्पा का आगमन होने जा रहा है। भक्त बप्पा को 10 दिनों के लिए अपने घर लेकर आने वाले है। 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणपति उत्सव का समापन होगा। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा के भक्त ढोल, नगाड़ों के साथ स्वागत करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त अपने घर बप्पा को लेकर आते है उनके घर किसी चीज की कमी नहीं होती है। हालांकि इस बार बप्पा की झांकी में इन चीजों से सजाएं तो आपकी सभी परेशानी दूर हो जाएंगी।
करें ये काम गणपति की होगी असीम कृपा
झांकी में दूर्वा की सजावट
दरअसल घर पर बप्पा को लाने के लिए कई बातों को ध्यान रखा जाता है। लेकिन जब आप बप्पा की झांकी तैयार करें तो उसमें दूर्वा का इस्तेमाल जरूर करें। कहा जाता है कि गणपति को दूर्वा काफी प्रिय है। आप हर दिन दूर्वा बदल सकते है। वहीं दूर्वा के इस्तेमाल से राहु-केतू जनित दोष समाप्त हो जाते है।
फूलों से झांकी की सजावट
गणपति की झांकी को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप अगर लाल, नारंगी औप पीले रंग के फूलों का इस्तेमाल करेंगे। तो आप पर गणपति की असीम कृपा बरसेगी। कहा जाता है कि इन रंगों के फूल भगवान गणेश को काफी पसंद होते है। वहीं केले के पत्तों को गणपति की मूर्ति के आसपास लगाएं।
गणपति की सही दिशा में स्थापना
गणेश चतुर्थी पर गणपति की स्थापना सही दिशा में होनी काफी जरूरी है। क्यों इससे आपकी काफी लाभ मिल सकता है। साथ ही सही दिशा पर स्थापना ना करने पर आपको गणपति की असीम कृपा प्राप्त नहीं हो सकती है। गणेश जी की मूर्ति हमेशा पूर्व गिशा मे स्थापित करनी चाहिए। ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व भी श्रेष्ठ होता है।
गणेश चतुर्थी पर रंगोली का अहम है रोल
वहीं गणेश जी की स्थापना के स्थान और उसके आसपास रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इसके बारे में कहा जाता है कि जब विभिन्न रंगों से बनी रंगोली सुंदर ढंग से बनी जाती है तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। और घर में प्रवेश करती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा लाती है।
Leave a comment