Ganesh Chaturthi 2023: इस वजह से किया जाता है गणपति विसर्जन, जानिए इससे जुड़ी मान्यता

Ganesh Chaturthi 2023: इस वजह से किया जाता है गणपति विसर्जन, जानिए इससे जुड़ी मान्यता

Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में इस वक्त गणेश उत्सव की धूम है। हो भी क्यों न गणेश चतुर्थी पर हर घर में गणपति बप्पा का आगमन जो हो चुका है। हिंदू धर्म में गणेश भगवान का विशेष महत्व है। हर शुभ काम के शुरूआत में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता कहा जाता है। कहा जाता है गणेश भगवान की भक्ति भाव से पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन हुआ था। गणेश चतुर्थी से 10 दिन तक घर में बप्पा को विराजित किया जाता है। पूरे श्रद्धा भाव के साथ उनकी पूजा की जाती है। कुछ लोग अपनी श्रद्धानुसार बप्पा को डेढ़ दिन, तीन, पांच या फिर 10 दिन के लिए स्थापित करते हैं।

अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है विसर्जन

शास्त्रों के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है गणपति विसर्जन क्यों किया जाता है? दरअसल इसके पीछे पौराणिक कथा है।पुराणों के अनुसार,वेद व्यास जी महाभारत ग्रंथ लिखने के लिए भगवान गणेश को चुनते हैं। वेद व्यास जी कथा सुनाते हैं और गणेश जी लिखते हैं।कथा सुनाते समय वेद व्यास जी ने अपनी आंख बंद कर ली। वो 10 दिन तक कथा सुनाते गए और गणपति बप्पा उसे लिखते गए।

इस वजह से किया जाता है विसर्जन

जब दस दिन बाद वेद व्यास जी ने अपनी आंखें खोली तो देखा कि गणपति जी के शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया था। वेद व्यास जी ने उनका शरीर ठंडा करने के लिए ही उन्हें जल में डुबा दिया जिससे उनका शरीर ठंडा हो गया। कहा जाता है कि उसी समय से यह मान्यता चली आ रही है कि गणेश जी को शीतल करने के लिए ही गणेश विसर्जन किया जाता है।

Leave a comment