Ganesh Chaturthi 2023: गणपति उत्सव के दूसरे दिन करें ये उपाय, बप्पा की बरसेगी असीम कृपा

Ganesh Chaturthi 2023: गणपति उत्सव के दूसरे दिन करें ये उपाय, बप्पा की बरसेगी असीम कृपा

Ganesh chaturthi 2023: कल से गणेश चतुर्शी पर्व शुरू होने जा रही है। वहीं गणपति पर्व के दूसरे दिन बुधावार पड़ रहा है। बुधवार का दिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश का दिन माना जाता है। इस के दिन भगवान गणेश की उपासना करने से जीवन के सारे विघ्न दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश अपने जिस भक्त पर खुश हो जाते हैं उनके जीवन से सारे विघ्न हर लेते हैं। इसीलिए भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी है। इसके साथ ही बुधवार के दिन भगवान बुध की भी पूजा की जाती है। बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए क्या क्या उपाय करने चाहिए।

दूसरे दिन करें ये उपाय

21 दूब चढ़ाने से दूर होंगी परेशानियां- भगवान गणेश बुद्धि के देव माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने मस्तिष्क को तेज करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणेश जी को दूब या दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए। यदि आप हर बुधवार को 21 दूब भगवान गणेश को चढ़ाएंगे तो भगवान गणेश का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा साथ ही जीवन की परेशानियां भी दूर होंगी।

व्रत रखना लाभकारी- आज के दिन व्रत रखना भी लाभकारी होता है। इसके साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का प्रयोग करना शुभ होता है।इसके साथ ही अगर आपका बुध कमजोर है तो हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखना चाहिए और बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करना चाहिए।

बुध दोष से मिलेगा निजात- वहीं अगर आप बुध दोष से निजात पाना चाहते हैं तो लिए सोने के आभूषण धारण करना लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही बुध के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए घर की पूर्व दिशा में लाल रंग का झंडा लगाना चाहिए

मुसीबतों से मिलेगा छुटकारा- इसके साथ ही जीवन में आ रही मुसीबतों से निजात पाने के लिए बुधवार के दिन गाय को घास खिलानी चाहिए। कहा जाता है कि साल में कम से कम एक बार बुधवार के दिन अपने वजन के बराबर घास खरीदकर गौशाला में दान करनी चाहिए इससे जीवन की परेशानियां दूर होंगी।

Leave a comment