गैजेट

Silent Mode में भी बजेगी फोन की घंटी, इस एक सेटिंग से नहीं छूटेगी किसी की कॉल

Silent Mode में भी बजेगी फोन की घंटी, इस एक सेटिंग से नहीं छूटेगी किसी की कॉल

Emergency Bypass: कई लोग रात को सोते समय अपने फोन को साइलेंट रखते हैं। जिस वजह से उनकी जरूरी कॉल्स छूट जाती हैं। लेकिन फोन को साइलेंट मोड में रखना काफी आम बात हो गई है। ज्यादातर लोग अपने फोन को साइलेंट मोड में रखते हैं। ताकि उन्हें काम के दौरान या दूसरे जरूरी कामों में कोई परेशानी ना हो। लेकिन हम जो आपको ट्रिक बताएंगे इसके बाद आपके साथ ऐसा नहीं होगा। ...

Instagram अकाउंट ब्लॉक या बैन होने पर घबराए नहीं, इस तरह करें प्रॉब्लम को सॉल्व

Instagram अकाउंट ब्लॉक या बैन होने पर घबराए नहीं, इस तरह करें प्रॉब्लम को सॉल्व

Instagram Account: अगर आप भी इंस्टाग्राम के दीवाने हैं, रील्स देखने को शौकीन हैं तो खबर आपके लिए ही है। इंस्टाग्राम यूज करते समय कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से हमारा अकाउंट ब्लॉक या सस्पेंड हो जाता है। ...

Apple ने शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया iPhone 16e, iPhone 16 को भी छोड़ा पीछा

Apple ने शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया iPhone 16e, iPhone 16 को भी छोड़ा पीछा

iPhone 16e Features: आज के समय में सभी फोन यूजर्स की पहली पसंद iPhone हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Apple ने अपनी iPhone 16सीरीज का सबसे सस्ता फोन Apple iPhone 16e लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ऑनलाइन ही इस फोन को लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ ही iPhone 16सीरीज भी पूरी हो गई है। लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि फोन यूजर्स को iPhone 16e और iPhone 16में से किसे खरीदना चाहिए? क्योंकि दोनों ही फोन में शानदार फीचर्स मौजूद हैं। तो आइए जानते है कि आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेस्ट हो सकता है? ...

Google, Facebook और X पर DOT सख्त, इन कंटेंट को तुरंत हटाने का दिया निर्देश

Google, Facebook और X पर DOT सख्त, इन कंटेंट को तुरंत हटाने का दिया निर्देश

Tech News: DoT यानी दूरसंचार विभाग ने Facebook, Instagram, Google, X समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कुछ स्पेसिफिक कंटेंट हटाने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया कंपनियों को दूरसंचार विभाग का आदेश मानते हुए ये कंटेंट 28 फरवरी 2025 तक हटाने होंगे। इसके लिए कंपनियो को 10 दिन का समय दिया गया है। दूरसंचार विभाग का कहना है कि ये स्पेसिफिक कंटेंट टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के अनुसार नहीं है और स्कैमर्स इनका फायदा उठाकर लोगों के साथ फ्रॉड कर सकते हैं। कंटेंट हटाने के निर्देश दूरसंचार विभाग ने फेसबुक, गूगल और X जैसे प्लेटफॉर्म को अपनी एडवाइजरी में उन सभी कंटेंट को हटाने के निर्देश दिए हैं, जिनमें इंफ्लुएंशर्स ने कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन (CLI) को बाईपास करने के तरीके बताएं हैं। कई इंफ्लुएंशर्स ने अपने वीडियो कंटेंट में CLI को बाईपास करके बिना नंबर जाहिर किए कॉल रिसीव करने वालों को अलग नंबर कैसे दिखाएं ये बताया है। DoT का कहना है कि स्कैमर्स सोशल मीडिया पर मौजूद इस तरह के वीडियो की सहायता से लोगों को ठग सकते हैं। CLI स्पूफिंग नए टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के मुताबिक, इसे CLI स्पूफिंग कहा जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आईटी एक्ट के तहत आम तौर पर मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स यानी MeitY के अंदर आता है, लेकिन दूरसंचार विभाग ने इन कंटेंट को हटाने के निर्देश इसलिए दिए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद ये कंटेंट टेलीकॉम एक्ट के अनुकूल नहीं हैं। ...

Grok 3: एलन मस्क ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI, जानें क्या है इसकी खासियत?

Grok 3: एलन मस्क ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI, जानें क्या है इसकी खासियत?

Grok 3: एक्स (X) और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क, उन्होंने अपनी AI कंपनी xAI के जरिए एक नया चैटबॉट 'Grok 3' लॉन्च किया है। मस्क ने एक डेमो इवेंट में कहा कि वह इस चैटबॉट को लेकर बहुत खुश हैं, क्योंकि यह Grok 2से ज्यादा उन्नत है। उन्होंने यह भी बताया कि इसे बनाने में कम समय लगा और टीम की मेहनत से यह संभव हुआ। ...

Instagram Teen Account: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया धांसू फीचर, पैरेंट्स की टेंशन होगी दूर

Instagram Teen Account: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया धांसू फीचर, पैरेंट्स की टेंशन होगी दूर

Instagram Teen Accounts: इंस्टाग्राम पर रील्स का ट्रेंड जब से बढ़ा है, टीनेजर्स का ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर ही बीत रहा है। बच्चों से लेकर युवाओं तक हर कोई रील्स का दीवाना है। जिसकी वजह से माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर परेशान हो जाते हैं। इसलिए Instagram ने इस परेशानी से निपटने के लिए एक धमाकेदार फीचर लॉन्च किया है। इंस्टाग्राम ने टीनेजर्स की ऑनलाइन सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Instagram Teen Accounts को लॉन्च किया है। ...

JioHotstar पर फ्री मिलेगा प्रीमियम कंटेंट, Netflix को चुनौती देने की तैयारी

JioHotstar पर फ्री मिलेगा प्रीमियम कंटेंट, Netflix को चुनौती देने की तैयारी

JioHotstar: OTT प्लेटफॉर्म्स आजकल मनोरंजन का प्रमुख साधन बन गए हैं। पिछले साल Disney, Reliance और Viacom18का मर्जर होने के बाद यह चर्चा थी कि JioHotstar ऐप जल्द लॉन्च होगा। अब वह समय आ गया है। अब JioCinema और Disney Plus Hotstar का सारा कंटेंट एक ही ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे JioHotstar कहा जाएगा। ...

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत निकलेगा सबसे आगे, ड्रैगन का दबदबा होगा खत्म

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत निकलेगा सबसे आगे, ड्रैगन का दबदबा होगा खत्म

India Semiconductor Deal: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बताया है कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर एक जरूरी कदम उठाने जा रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट करते हुए बताया कि अमेरिका की कंपनी Lam Research भारत के सेमीकंडक्टर में बड़ा निवेश करने जा रही है। ये निवेश 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा हैं। ...

WhatsApp अकाउंट ब्लॉक या बैन होने पर घबराए नहीं, इस प्रोसेस को फॉलो कर ऐसे करें रिकवर

WhatsApp अकाउंट ब्लॉक या बैन होने पर घबराए नहीं, इस प्रोसेस को फॉलो कर ऐसे करें रिकवर

WhatsApp Ban Account Recover: आज के समय में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए व्हाट्सऐप का यूज बढ़ गया है। इसलिए व्हाट्सऐप भी अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि अगर आपका व्हाट्सऐप अकाउंट किसी गलती से बैन हो जाए या ब्लॉक हो जाए तो क्या होगा? लेकिन घबराएं नहीं। आपका अकाउंट रिकवर हो सकता हैं। ...

इस वेलेंटाइन अपने पार्टनर के साथ होटल स्टे को बनाएं सेफ, स्मार्टफोन की ये ट्रिक हिडन कैमरा को करेगी बेनकाब

इस वेलेंटाइन अपने पार्टनर के साथ होटल स्टे को बनाएं सेफ, स्मार्टफोन की ये ट्रिक हिडन कैमरा को करेगी बेनकाब

Smartphone Tricks For Hidden Camera: इस वेलेंटाइन, अगर आप अपने पार्टनर के साथ होटल में समय बिता रहे हैं, तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। हाल ही में खबरों में यह सुनने को मिला है कि कई होटलों में हिडन कैमरे पाए जाते हैं। ये कैमरे आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकते हैं। इन कैमरों से आपकी निजी जानकारी और गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है, जो बहुत ही असहज और परेशान करने वाला हो सकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाएं। ...