
Rahul Alleges Election Commission: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी हो रही है और हमारे पास इसके खिलाफ ओपन एंड शट प्रूफ है। उन्होंने कहा कि ये मैं हल्के में नहीं ले रहा हूं। मैं 100 फीसदी प्रूफ के साथ बोल रहा है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जैसे ही हमने ये रीलीज किया, वैसे ही पूरे देश का पत चल जाएगा कि इलेक्शन कमीशन वोट चोरी कर रहा है और किसके लिए कर रहा है। ये ओपन एंड शट है। इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
हमें पहले से संदेह था: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हमें मध्य प्रदेश चुनाव में संदेह था। लोकसभा चुनाव में संदेह था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में थोड़ा संदेह बढ़ गया। हमें स्टेट लेवल पर लगा कि चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ वोटर जोड़े गए थे। फिर हम डिटेल में गए, चुनाव आयोग ने हमारी मदद नहीं की, तो हमें गहराई में जाना पड़ा। हमने खुद से जांच कराई। इसमें छह महीने का समय लगा। लेकिन जो मिला है वो एटम बम है, ये फटेगा तो इलेक्शन कमीशन नहीं दिखेगा।
किसी को छोड़ेंग नहीं: राहुल गांधी
राहुल गाधी ने आगे कहा कि मैं ये बड़ी गंभीरता से बोल रहा हूं कि जो भी काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग में बैठकर जो भी लोग ये काम कर रहे हैं। ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो, हम आपको छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे क्योंकि आप हिन्दुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हो। ये राजद्रोह हो रहा है। राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर बोलते हुए कहा कि आप कहीं भी हो, रिटायर्ड या कुछ हो, हम आपको ढूंढकर निकालेंगे।
Leave a comment