
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। इस खबर की जानकारी उनके साथी क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि हेथ स्ट्रीक अब हमारे बीच नहीं रहे। काफी दुखद समाचार है। RIP लेजेंड। आप हमारे देश के सबसे शानदार ऑलराउंडर थे। आपके साथ खेलना खास था।
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने सन् 1993 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने कारियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट का मुकाबला कराची में खेला। वह पहले मुकाबले में एक भी विकेट नहीं ले सके। लेकिन अगले मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपने करियर में 65 टेस्ट और 189 वनडे मुकाबले खेल है। साथ ही उनके नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज।स्ट्रीकजिम्बाब्वे के लिए 100 विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी थे।

Leave a comment