
तेलुगु फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी'पर्दे पर बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं।
मेकर्स का कहना है कि ये बिग बजट की फिल्म है जो 2अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में डॉ चिरंजीवी, रवि किशन, नयनतारा, किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबू, तमन्ना भाटियाऔर निहारिका अहम किरदार में नजर आएंगे। आपको बता दे की बॉलीवुड इडंस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर को रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बता दे कि 'मुंबई में अमिताभ बच्चन 20अगस्त 2019को ”सेरा नरसिम्हा रेड्डी’ फिल्म काटीजर रिलीज करेंगे । इस घोषणा के बाद ही ही मेकर्स ने एक पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। जिसमें अमिताभ बच्चन अपने किरदार में दिखाई दे रहे हैं।
युद्ध नीति पर आधारित , अमिताभ बच्चन की ये पहली साउथ इंडियन फिल्म है जिसको लेकर अमिताभ बच्चन काफी उत्साहित भी है। बता दे कि फिल्म में छापामार युद्ध नीति दिखाई जाएगी जोकि अंग्रेजों के खिलाफ इस्तेमाल की जाएगी।

Leave a comment