आरा में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, कोर्ट कैंपस के बाहर बुजुर्ग को मारी गोली

आरा में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, कोर्ट कैंपस के बाहर बुजुर्ग को मारी गोली

Arrah Firing: आरा के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले सिविल कोर्ट इलाके में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। दोपहर करीब 1:00 बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना की वजह से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। खबर के अनुसार, सिविल कोर्ट के बाहर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में एक शख्स को गोली लगने की भी जानकारी मिली है। गोली लगने वाले शख्स का नाम गोपाल शरण शर्मा है और उनकी अम्र 60 साल बताई जा रही है। जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

कोर्ट में कार्यरत एक वकील शशिकांत सक्सेना ने जानकारी दी है कि इलाके में अचानक फायरिंग होने की वजह से अफरातफरी मच गई। इस मामले की खबर मिलते ही मौका-ए-वारदात पर एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीएम लाल ज्योतिनाथ साहदेव सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार कोर्ट से बाहर निकलते ही बुजुर्ग पर फायरिंग की गई और शूटर्स ने लगभग 5 राउंड फायरिंग की है।

पहले भी घटी है ऐसी घटना

खबर के अनुसार, जख्मी वृद्ध की स्थिति काफी गंभीर है। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें, पहले भी आरा कोर्ट में ऐसी घटना हो चुकी है। यह इलाका काफी सुरक्षित माना जाता है ऐसे में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना होना पुलिसिया चौकसी पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद वकीलों में भी काफी रोष देखा गया। एसपी प्रमोद यादव ने जानकारी देते हुए बताया जिस शख्स को गोली लगी है वो हत्या के एक केस में आरोपी हैं और बेल पर बाहर हैं। गोपाल चौधरी रंजीत चौधरी के भाई की हत्या के आरोपी हैं। इसके अलावा अन्होंने बताया कि वृद्ध के कान में सटाकर शूटर्स ने गोली मारी है। फिलहाल जांच जारी है।

Leave a comment