“विमान में थोड़ा तेल भरवाकर आगे ले जाते”, CM भगवंत मान ने ट्रंप को दी सलाह

“विमान में थोड़ा तेल भरवाकर आगे ले जाते”, CM भगवंत मान ने ट्रंप को दी सलाह

Bhagwant Mann On America: शनिवार देर रात अमेरिका से 119 भारतीय को लेकर विमान अमृतसर पहुंचेगी। विमान करीब 10 बजे लैंड करेगी। लेकिन इससे पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर पंजाबियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पंजाब के सीएम मान ने कहा, “वह पवित्र शहर अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एयरपोर्ट का दौरा किया और कहा कि उनकी सरकार ने निर्वासितों के दूसरे जत्थे में शामिल पंजाब के निवासियों को उनके गृहनगर ले जाने की व्यवस्था की है। भगवंत मान ने कहा कि दूसरे राज्यों के निर्वासित लोगों को रविवार सुबह एक फ्लाइट के जरिए अमृतसर से दिल्ली ले जाया जाएगा और फिर उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर ले जाएंगे।

गौरतलब है कि 119 में से 100 लोग पंजाब और हरियाणा के हैं। इसके अलावा 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश और 2-2 गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से हैं। एक-एक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। इससे पहले भी एक विमान अवैध रुप से प्रवासी भारतीयों को लेकर पिछले हफ्ते अमृतसर पहुंची थी। ये सभी लोग अवैध रुप से अमेरिका में दाखिल हुए थे। जिसके बाद ट्रंप प्रशासन के आदेश पर सभी लोगों को गिरफ्तार करके डिपोर्ट किया गया। अमेरिका से सभी को हथकड़ी लगाकर भेजा गया। जिसके बाद भारत में जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई। केंद्र सरकार पर कांग्रेस और AAPसहित कई अन्य विपक्षी दलों ने सवाल उठाया था और ट्रंप के सामने इस मुद्दे को उठाने की मांग की थी।

भगवंत मान ने क्या कहा?

सीएम भगवंत मान ने कहा कि बॉर्डर एरिया में आर्मी जहाज़ को लैंड करवाना ग़लत है। साथ ही कहा कि ट्रंप अपने विमान में थोड़ा और तेल भरवाकर जहाज़ आगे ले जाते। सीएम मान ने कहा कि जब अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा था तब पीएम मोदी अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से गले मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2027 में किस मुंह से चुनाव में उतरेगी। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू पर कटाक्ष किया जो शाम 7 बजे अमृतसर पहुंच रहे हैं। उन्होंने पूछा कि रवनीत बिट्टू यहां क्या करेंगे? 

कांग्रेस नेता ने मान सरकार से पूछे सवाल

पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब मानव तस्करी रोकथाम अधिनियम 2012 अवैध गतिविधियों की जांच और उन पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैवल एजेंटों के पेशे को नियंत्रित करता है। बाजवा ने पूछा, क्या सीएम भगवंत मान, जिनके पास गृह विभाग भी है, पंजाबियों को बता सकते हैं कि पिछले तीन सालों में इसी कानून के तहत कितने ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा, मान ने कहा कि अवैध आव्रजन केवल पंजाब की ही समस्या नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय समस्या है। यह सही है, लेकिन अगर राज्य में कोई अवैध गतिविधि होती है, तो क्या उनकी सरकार जिम्मेदार नहीं है? ऐसा लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।

Leave a comment