Uttar Pradesh में साइको किलर का खौफ, बुजुर्ग महिलाओं को बनाता है निशाना

Uttar Pradesh में साइको किलर का खौफ, बुजुर्ग महिलाओं को बनाता है निशाना

बाराबंकी: साइको किलर या साइको सीरियल किलर के बारे में आपने अक्सर फिल्मों और वेब सीरीज में देखा होगा। या फिर कभी इस तरह के बारे में पढ़ा हो, जो एक ऐसा हत्यारा होता है जो बिना किसी दुश्मनी या मकसद के सिर्फ शौक के लिए हत्याओं को अंजाम देते हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से इस तरह के साइको किलर का मामला सामने आया है।

साइको किलर को लेकर इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्रदेश पुलिस की 6 टीम इस साइको किलर की तलाश में जुटी हैं। किलर अभी तक 3 बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना चुका है। जानकारी के मुताबिक, इसकी आखिरी लोकेशन लखनऊ में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी हुई है।

एक पैटर्न से तीन हत्या 
 
दरअसल, पुलिस को पहला शव अयोध्या में 6 दिसंबर की दोपहर को मिला। 60 वर्षीय महिला 5 दिसंबर 2022 को अपने घर से निकली थी, जब वह समय से घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।
 
पुलिस को दूसरा शव बाराबंकी में 17 दिसंबर को मिला। यहां 62 साल की बुजुर्ग का शव खेतों से बरामद हुआ। इस शव पर भी पहले शव की ही तरह कोई कपड़ा नहीं था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि रेप के बाद गला घोंटकर हत्या हुई है। तब तक भी पुलिस को हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला। 
 
तीसरा शव 30 दिसंबर को खेत में बिना कपड़ों के मिला। 55 वर्षीय महिला 29 दिसंबर को रामसनेहीघाट कोतवाली से 3 किमी दूर ठेठरहा गांव में शौच के लिए निकली और लापता हो गयी। इस महिला की हत्या बिल्कुल पहली और दूसरी हत्या की ही तरह था। 
 
 रैन बसेरे में छुपा हो सकता है आरोपी
 
पुलिस के मुताबिक, ठंड की वजह से आरोपी के रैन बसेरे में छुपे होने का अंदेशा है, जिसके चलते बाराबंकी से लखनऊ आने वाले रूट के रैन बसेरों में पड़ताल चल रही है। हर रैन बसेरे में बारीकी से छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी की फोटो वायरल कर लोगों से किलर को पकड़ने में मदद की अपील की है।

Leave a comment