बीमार बेटे का इलाज नहीं कर पाया पिता, तंगी से परेशान शख्स ने फूल माला बेचने वाली महिला की कर दी हत्या

बीमार बेटे का इलाज नहीं कर पाया पिता, तंगी से परेशान शख्स ने फूल माला बेचने वाली महिला की कर दी हत्या

Gujarat: गुजरात से फूलमाला बेचने वाली महिला की हत्या की खबर सामने आई है। यह मामला पाटन जिले का है जहां बीमार बेटे के इलाज के लिए पिता ने फूलमाला बेचने वाली महिला की हत्या कर उसका शव झाड़ी में लटका दिया।

स्थानीय लोगों के देखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर तहसील के लूखासण गांव का है। जहां 20 जुलाई 2024 की रात गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पीछे झाड़ी में एक महिला का शव लटका मिला था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।

शुरु हुई जांच पड़ताल

मृतक महिला की पहचान केसरबेन रावल के रूप में हुई जो मंदिर के बाहर फूलमाला बेचती थी। उसके बेटे आशीष रावल ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पाटन एलसीबी, एसओजी, साइबर क्राइम और सिद्धपुर पुलिस सहित कई टीमों ने जांच शुरू कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगोंसे पूछताछ की गई।

उसी गांव का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ से पता चला कि हत्या करने वाला व्यक्ति उसी गांव का ही रहने वाला कल्पेश वाल्मीकि है। उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि  आरोपी कल्पेश का बेटा बीमार था, जिसके इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं थे।

बीमार बेटे के लिए की हत्या

उसने अपने माता-पिता, भाई और दोस्तों से पैसे उधार मांगे, लेकिन पैसे नहीं मिले। इसके बाद वह सुबह 8:30 बजे हनुमान मंदिर गया. जहां उसने मंदिर के बाहर एक महिला को नारियल और पूजा-सामग्री बेचते हुए देखा जिसके पास 1500 रुपये भी है।

इस लालच मे आकर उसने अचानक महिला पर हमला कर दिया और महिला के पास से 1500 रुपये लूट कर उलकी साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास में झाड़ी पर इस तरह लटका दिया, जैसे कि महिला ने आत्महत्या की हो।

इस घटना को अंजाम देकर आरोपी कल्पेश पैसे लेकर बेटे का इलाज कराने के लिए अस्तपताल चला गया। 

Leave a comment