Cyber Crime: महिला ने ऑनलाइन किया जॉब के लिए अप्लाई, खाते से उड़ गए 5 लाख रुपए

Cyber Crime: महिला ने ऑनलाइन किया जॉब के लिए अप्लाई, खाते से उड़ गए 5 लाख रुपए

Online Fraud: ऑनलाइन बढ़ती गतिविधियों के बीच साइबर क्राइम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर फ्रॉड का नया मामला महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आया है। जहां ऑनलाइन नौकरी के लिए अप्लाई करने पर एक महिला के खाते से पांच लाख रुपए उड़ गए। 26 साल की महिला को इंस्ट्राग्राम पर जॉब ऑफर के जरिए निशाना बनाया गया। 

दरअसल, महिला ने इंस्ट्राग्राम स्क्रॉल करते हुए जॉब ऑफर देखा। जॉब के ऑफर के इस पोस्ट पर क्लिक करते ही एक वेबसाइट ओपन हुई, जहां पेमेंट का ऑप्शन दिखाई दे रहा था। महिला ने स्टाप बाय स्टाप अपनी डिटेल्स उसमें भर दी और पेमेंट भी कर दिया। इस दिन के बाद अगले 6 दिनों तक महिला के अकाउंट से कुल 5 लाख 38 हज़ार 173 रुपए कट हो गए। 

बैंक से इतने पैसे कट होने के बाद महिला लगातार कंपनी से संपर्क कर रही है लेकिन, दूसरी तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिला को अंदाजा हो गया कि वो ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुई है। महिला ने  IPC 420 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया।

ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचे?
 
ऑनलाइन मिलने वाले किसी भी तरह के ऑफर्स पर आंखें मूंद कर भरोसा न करें। किसी भी तरह के लुभावने पोस्ट पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। अनजान कंपनी के जॉब ऑफर्स पर भरोसा न करें। फेक वेबसाइट के लिए उसके URL की पहचान करना बहुत जरूरी है। अगर URL सही नहीं हैं तो वो वेबसाइट फेक है।

Leave a comment