Fake Currency Case: नकली नोट चलाने वाले गैंग का सरगना निकला सपा नेता, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Fake Currency Case: नकली नोट चलाने वाले गैंग का सरगना निकला सपा नेता, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Samajwadi Party leader Arrested: उत्तर प्रदेश में सपा नेताओं का एक के बाद एक कारनामें उजागर हो रहे हैं। अब ताजा मामला कुशीनगर से आया है। पुलिस ने .यहां नकली नोट चलाने वाले गैंग का खुलासा किया है। खास बात यह है कि मामले में सपा नेता का नाम भी सामने आया है। गिरोह के मास्टरमाइंड सपा नेता रफी खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 5 लाख से ज्यादा के नकली नोट भी जब्त किए हैं। 
 
सपा राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी का सचिव है रफी खान                
 
सपा नेता रफी खान पर गंभीर आरोप लगा है। रफी खान पर नेपाल से इंटरनेशनल जाली नोट चलाने वाले गैंग का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने सपा नेता समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ जाली नोटों का जखीरा भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार रफी खान, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि रफी खान उर्फ बबलू इस गैंग का मास्टरमाइंड था।       
 
सपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी गिरफ्तार 
 
बताया जा रहा है कि रफी खान का नेपाल-यूपी-बिहार व सीमावर्ती इलाकों में जाली नोट के कारोबार का नेटवर्क था। वहीं इस गैंग में शामिल एक अन्य सक्रिय सदस्य नौशाद खान भी सपा का नेता बताया जा रहा है। नौशाद खान समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस की टीम ने इन सभी आरोपियों के पास से बंदुक सहित भारी मात्रा में हथियार जब्त किया है। वहीं , पांच लाख से अधिक का जाली नोट भी बरामद किया गया है। 
 
पहले भी सपा नेता हुए गिरफ्तार   
 
बता दें कि इससे पहसे सपा नेता पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि अयोध्या रेप केस में सपा नेता मोइद खान पर कार्रवाई हुई। उन्हें नाबालिग से केस के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके द्वारा किए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया था। वहीं कन्नौज में सपा नेता नवाब सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उनपर नाबालिग छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था। उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Leave a comment