हत्या कर शव पर नमक लगाया और फिर... पैसे को लेनदेन को लेकर युवक को दी खौफनाक सजा

हत्या कर शव पर नमक लगाया और फिर... पैसे को लेनदेन को लेकर युवक को दी खौफनाक सजा

Etawah Crime: यूपी के इटावा से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां ब्याज पर पैसे देने का काम करने वाले एक शख्स की निर्मम तरीके से हत्या करके चंबल नदी के किनारे गाड़ दिया गया। मृतक की पहचान सोनवीर सिंह के बेटे अरविंद गुर्जर के रूप में हुई है। अरविंद की उम्र 55 साल थी उसके शव को नमक में लगाकर चंबल नदी के किनारे करीब 6 फीट नीचे गाड़ा गया था।

दरअसल, मृतक के घरवालों ने आरोपी प्रेम सिंह के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी से पूछताछ की थी। आरोपी ने हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस को बताई। साथ ही आरोपी के निशानदेही पर सहसों गांव के करीब चंबल नदी के किनारे गड्ढे से शव को बरामद किया गया सहसों गांव के करीब चंबल नदी के किनारे गड्ढे से शव को बरामद किया गया।

 क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

शव जो है वो क्षत-विक्षत हालत में मिले थे।मृतक का पैर एक मोटी रस्सी और हाथ तार से बंधे थे। तो वहीं उसकी गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया गया था। बायीं जांघ भी कुल्हाड़ी के हमले से बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। शव जमीन में करीब डेढ़ मीटर नीचे दबा हुआ था। फिर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को गड्ढे से बाहर निकला। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की छानबीन जारी

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इसके साथ ही उसने कहा कि ‘वो (अन्य दो आरोपी दोस्त) मेरे परिवार को खत्म कर देंगे, इसलिए मैं उनके बारे में कुछ भी नहीं बता पाउंगा।’स्थानीय लोगों और परिवार के अनुसार, पैसों के लेनदेन को लेकर ये वारदात हुई। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

Leave a comment