
Essar Group Co-Founder Rashi Ruia Demise: एस्सार गुप के सह-संस्थापक शशिकांत रुइया का निधन हो गया है। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। बता दें कि वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया की उनका निधन 25 नवंबर की देर रात मुंबई में हुआ। उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शशिकांत रुइया जी उद्योग जगत की एक महान हस्ती थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के व्यावसायिक परिदृश्य को बदल दिया। उन्होंने कहा कि शशिकांत रुइया का निधन अत्यंत दुखद है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।
क्या बोले शशिकांत रुइया के भाई?
शशिकांत रुइया के निधन पर उनके भाई रवि रुइया ने कहा कि हम अत्यंत दुख के साथ एस्सार परिवार के संरक्षक शशिकांत रुइया के निधन की खबर दे रहे हैं। वह 80 वर्ष के थे। रवि रुइया ने कहा कि उन्होंने लाखों लोगों के जीवन पर एक स्थाई प्रभाव छोड़ा है। उनकी विनम्रता और हर किसी से जुड़ने की काबिलियत ने उन्हें एक असाधारण लीडर बनाया। वहीं, शशिकांत रुइया के परिवार की ओर से कहा गया कि वह सभी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।
मुंबई में होगा अतिम संस्कार
परिवार की ओर से कहा गया कि हम शशिकांत रुइया के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं। उनकी ओर से कायम किए गए मूल्यों को आगे भी जारी रखेंगे। बयान में आगे कहा गया कि शशिकांत करीब एक महीने पहले अमेरिका से लौटे थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। वहीं, मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक उनका पार्थिव शरीर रुइया हाउस में रखा जाएगा। साथ ही अंतिम संस्कार शाम 4 बजे रुइया हाउस से मुंबई के हिंदू वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।
शशिकांत रुइया के बारें में जानें
Leave a comment