नई दिल्ली:बॉलीवुड की फेमस जोड़ी में से एक रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कई मेगा हिट फिल्में दी हैं, इसके साथ ही वह कई साल से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं. और बॉक्स ऑफिस पर भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. हाल ही में उन्होने OTT पर भी शो और फिल्में रिलीज की कुछ और ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी सफलता हासिल हुई है. अब इस लिस्ट में एक ओर नाम शामिल करते हुए एक्सेल एन्टरटेनमेंट ने अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसमेंबॉलीवुड की खूबसुरत अदाकारा कैटरीना कैफ और फिल्म 'गली बॉय' से सबके दिलो पर छाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर एक साथ एक हॉरर-कॉमेडी में नजर आने वाले हैं. ...
नई दिल्ली :अमेजनप्राइम के मशहूर शो 'बंदिश बैंडिट्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वहीं इस शो का ट्रेलप काफी जबरदस्त है.. साथ ही ये भी तय है कि, आने वाले दिनों में मनोरंजन के भारी भरकम डोज के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया जाएगा. यह शो 4 अगस्त से शुरू होने वाला है. ...
नई दिल्ली : सलमान खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं. फार्महाउस में रहते हुए सलमान खान में अपना काम में भी फोकस बनाए रखा है. सलमान को कुछ समय पहले घुड़सवारी करते देखा गया था, लेकिन अब सलमान खान इन दिनों फार्मिंग में भी मन लगाने की कोशिश करते नजर आए हैं. अब जो नया वीडियो सामने आया है. उसमें सलमान 'बारिश के मौसम में गीली मीट्टी वाले खेत को ट्रैक्टर से जोतते नजर आ रहे हैं. सलमान ने खुद अपना सोशल मीडिया अकाउट पर यह वीडियो शेयर किया है. ...
नई दिल्ली : बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14जून को मुंबई में घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. सुशांत मौत के पीछे कई अपने अनसुलझे सवाल छोड़ गए हैं. वहीं बॉलिवुड निर्माता विजय शेखर गुप्ता को सुशांत की खुदकुशी ने कुछ इस तरह झकझोर दिया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के जीवन एक फिल्म 'Suicide or Murder?' बनाने की तैयारी कर ली है. विजय शेखर गुप्ता ने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया है. विजय शेखर गुप्ता ने बताया, 'फिल्म की लगभग 50फीसदी स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है. और मिड अगस्त तक यह फाइनल हो जाएगी. 16सितंबर से हम 50दिन तक इसकी शूटिंग मुंबई और पंजाब में करेंगे. ...
नई दिल्ली :बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके सुपुत्र अभिषेक बच्चन औरअनुपम खेर के बाद अब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ईशा देओल के घर भी कोरोना दस्तक दे चुका है. वहीं कोरोना केस निकलने के बाद ईशा देओल के घर को बीएमसी ने सील कर दिया है साथ ही रेड जोन एरिया घोषित कर दिया है. ...
नई दिल्ली:बॉलीवुड केस्टार सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा’ का न्यू सोंग ‘खुलके जीने का’आजरिलीज हो गया है. इस गाने को फेमस म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर रहमान ने अपने संगीत से सजाया है. इस गाने के लिरिक्स सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों को रुला देंगे. इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. इस गाने को अरिजीत सिंह और शाशा तिरुपति ने अपनी आवाज दी है. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का ये गाना दिल को छू जाने वाला है. तो वहीं, सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की क्यूट केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आएगी. ...
नई दिल्ली :बॉलीवुड के सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा हो चुका है. एक महीने में इस मामले का रूख काफी बदल सा गया है. वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड यानि की रिया चक्रवर्ती ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग की हैतभी से रिया सुर्खियों में आ गई है. ...
नई दिल्ली:बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. शाहरुख को रोमांस का किंग कहा जाता है और उनका जो बाहें फैलाने वाला पोज है वो तो सभी का फेवरेट है, बच्चो से लेकर बूढ़े भी शाहरुख के इस पोज को फॉलो करते हैं. इस पोज की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है और इसलिए ये एक आइकॉनिक पोज भी बन चुका है. अब कोरोना काल में असम पुलिस ने इस आइकॉनिक पोज को ट्विस्ट दे दिया है. ...
नई दिल्ली:काफी दिनों से ये अफवाह थी की साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास और बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण एक साथ फिल्म में नजर आएंगे और अब कुछ देर पहले ही साउथ के जानेमाने डायरेक्टर नाग अश्विन ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि उनकी अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास एक साथ काम करने जा रहे हैं. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो रिलीज कर इस बात की घोषणा की गई है. वीडियो सामने आने के बाद प्रभास और दीपिका पादुकोण के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. क्योंकि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब ये दोनों सितारे एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं, इससे पहले प्रभास फिल्म साहो में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आ चुके हैं. ...