पुनीत सुपरस्टार की बढ़ी मुश्किलें! इस इंफ्लूएंसर ने दर्ज करवाई FIR

पुनीत सुपरस्टार की बढ़ी मुश्किलें! इस इंफ्लूएंसर ने दर्ज करवाई FIR

पुनीत सुपरस्टार...जो एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। उनकी लाखों में फैंन फॉलोनिंग है,लेकिन इस बीच पुनीत की मुश्किलें बढ़ सकती हैष क्योंकि एक इंफ्लूएंसर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस ने शिकायत दर्ज भी कर ली है। पुनीत सुपरस्टार हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखे गए थे, लेकिन नकी कुछ हरकतों को देखकर उन्होंने 24 घंटे के अंदर बाहर निकाल दिया था।

दरअसल इंफ्लूएंसरफैजान अंसारी  से पुनीत और उनके व्यवहार पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया। जिस पर उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया स्टार एक अनपढ़ व्यक्ति है जिसे बात करने की तमीज नहीं है। उन्होंने आगे कहा था कि पुनीत बिग बॉस के घर में रहने के लायक नहीं हैं क्योंकि इसमें बहुत सभ्य और शिक्षित हस्तियां शामिल हैं। जैसे ही उनका इंटरव्यू वायरल हुआ तो उन्हें धमकी भरे मैसेज मिलने लगे।

अंसारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ईमेल पर भी जान से मारने की धमकी के संदेश, ईमेल मिले। जिसके बाद अंसारी ने पुनीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया और कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वह अपना मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस और अपराध शाखा के पास पहुंचे।

Leave a comment