KAPIL SHARMA: आर्थिक तंगी से जूझ रहे कॉमेडियन! घर का खर्च चलाने के लिए शुरू किया ये काम

KAPIL SHARMA: आर्थिक तंगी से जूझ रहे कॉमेडियन! घर का खर्च चलाने के लिए शुरू किया ये काम

Entertainment: कॉमेडियन कपिल शर्मा आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। कॉमेडियन का कपिल शर्मा शो दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिससे कपिल को अच्छी पहचान भी मिली हुई है। शो के अलावा उन्होंने फिल्मी इंड्रस्टी और गानों में भी एंट्री की है। जिसमें उन्हें अच्छा रिस्पोशन मिल है। इस बीच कपिल शर्मा ने व्लॉग की दुनिया में कदम रख लिया है और पहला व्लॉग साझा किया है जिसमें उन्होंने पता कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे है!

कपिल ने व्लॉग की दुनिया में रखा कदम

दरअसल कपिल शर्मा ने अपना पहला व्लॉग भी रिलीज किया है। जिसमें उन्होंने अपने डेली रुटिन से कुछ झलकियां शेयर की हैं। व्लॉग में कपिल अपने दिन की शुरुआत जिम रूटीन से करते नजर आते हैं और फिर वे फिल्म सिटी के लिए रवाना हो जाते हैं। घर से बाहर निकलते समय, कपिल मजाक में कहते हैं, "मैंने व्लॉग बनाना इसिलिये शुरू किया है क्योंकि खर्चे पूरे नहीं हो रहे हैं।" जिम जाते हुए कपिल अपने आसपास की चीजों में ह्यूमर ढूंढते रहते हैं।

दिखाई अपने दिनचर्या की झलक

उसके बाद कपिल अपने मुश्किल वर्कआउट की एक झलक देते हैं और फिर अपने ऑडियंस को ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी जाने के बारे में अपडेट करते हैं। वह विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर पहुंचने के दौरान, कपिल ने अपने सेट का एक छोटा सा टूर भी किया और दिखाया कि बैकस्टेज कैसे काम किया जाता है।
शो के डायरेक्टर से किया ये सवाल

वहीं कपिल शर्मा ग्रीन रूम में  शो के निर्देशक के साथ एक क्विक चैट भी की और उनसे पूछा कि वह उनसे इतना काम क्यों करवा रहे हैं। इस पर डायरेक्टर कहते हैं, "हमारे सिर पर कर्जा है जिसकी वजह से काम करना पड़ रहा है, लेकिन हम इसे एंजॉय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम इन दिनों कड़ी मेहनत से शूटिंग कर रहे हैं। सुधा मूर्ति जी और इस तरह के अन्य मज़ेदार मेहमानों के साथ एक एपिसोड हमें एनर्जी देता है और हमें काम करने के लिए इंस्पायर करता है।"

Leave a comment