‘जेलर’ ने रजनीकांत को दिलाई सबसे बड़ी उपलब्धि, बने भारत के सबसे महंगे एक्टर

‘जेलर’ ने रजनीकांत को दिलाई सबसे बड़ी उपलब्धि, बने भारत के सबसे महंगे एक्टर

Entertainment: हमेशा की तरह स बार फिर रजनीकांत फैंस के दिलों पर राज करने से नहीं चुके। रजनीकांत की नई फिल्म जेलर का क्रेज फैंस में जारी है। कमाई की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारत में भी जेलर ने 300 के पार कमाई की है। फैंस द्वारा फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से एक्टर काफी खुश है। वहीं हाल ही में फिल्म की सक्सेस इंजॉय करते हुए एक्टर ने चार धाम की यात्रा की थी। साथ ही यूपी के सीएम और अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इस बीच एक्टर भारत के सबसे  महंगे एक्टर बन गए है।

रजनीकांत बने भारत के सबसे महंगे एक्टर

दरअसल फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक खबर शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में रजनीकांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'जानकारी मिली है कि कलानिधि मारन ने जो चेक रजनीकांत को दिया है, वो 100 करोड़ रूपये का है। ये चेक जेलर के प्रॉफिट शेयरिंग का है। इसके अलावा रजनीकांत को पहले ही फिल्म की फीस मिल चुकी है, जो 110 करोड़ रूपये है।

उन्होंने आगे लिखा कि कुल मिलाकर सुपरस्टार को 210 करोड़ रूपये जेलर के लिए मिले हैं। इस तरह से रजनीकांत का नाम अब देश के सबसे महंगे एक्टर में शुमार हो गया है।' हालांकि, अभी तक इस बात की  आधारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अब तक 530 के पार की कमाई

जेलर ने अब तक भारत में कुल 328.20 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की है। वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 572.8 का बिजनेस किया है।बता दें कि फिल्म में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, वसंत रवि और विनायकन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं जेलर में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिव राजकुमार कैमियो रोल में हैं।

Leave a comment