
Alia Bhatt: प्रियंका चोपड़ा दीपिका पादुकोण के बाद अब आलिया भट्ट मेटगाला में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। और अभिनेत्री अपना डेब्यू एक खास साथी के साथ करने जा रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कर अपने खास साथी का हिंट दिया है
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कैट एडवर्ड के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर को कैप्शन दिया गया था, "प्रेपिंग फॉर द मेट", जबकि उसने दूसरी तस्वीर में लिखा था, "माई ओन कूप-एड।" बताते चलें, मेट गाला फैशन कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक है। बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम अगले महीने 1 मई, 2023 को होने वाला है। हर साल, दुनिया के अलग अलग हिस्सों से कई सितारे इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हैं और इस साल भी कई सितारे इस कार्यक्रम में शिरकत करने वालें हैं। आलिया भट्ट के फैंस भी बेसब्री से मेट गाला 2023 में आलिया की शानदार उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं।
बताते चलें, आलिया भट्ट को आखिरी बार ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। आने वाले दिनों में अभिनेत्री करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। आलिया जासूसी थ्रिलर हार्ट ऑफ स्टोन के साथ हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। जिसमें गैल गैडोट और जेमी डोर्नन मुख्य भूमिका में हैं।
Leave a comment