Search KhabarFast

Press ESC to close

'रामायण' टीजर ने मचाया धमाल, रणबीर कपूर और यश की जुगलबंदी ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध

'रामायण' टीजर ने मचाया धमाल, रणबीर कपूर और यश की जुगलबंदी ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध

Ramayana Teaser: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का पहला लुक रिलीज हो चुका है। फिल्म का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा साझा किए गए तीन मिनट के टीजर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

फिल्म 'रामायण' की पहली झलक

03जुलाई को फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में रामायण की पौराणिक कथा को आधुनिक सिनेमाई तकनीक के साथ पेश किया गया है। टीजर में रणबीर कपूर को धनुषधारी राम के रूप में दिखाया गया है, जिनकी आंखों में दृढ़ संकल्प और शांति का अनोखा मिश्रण नजर आता है। वहीं, यश का रावण अवतार दमदार और डरावना है, जो लंकापति की भव्यता और क्रूरता को बखूबी दर्शाता है। टीजर में राम और रावण के बीच होने वाले युद्ध की झलक दिखाई गई है। टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक, जिसे हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है।

सोशल मीडिया पर आई बाढ़

टीजर के रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर #JaiShriRam और #RamayanaFirstLook जैसे हैशटैग्स के साथ अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर फैंस ने एक यूजर ने लिखा 'रणबीर का राम अवतार और यश का रावण लुक देखकर रोंगटे खड़े हो गए। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाएगी।' एक अन्य फैन ने कहा 'VFX और सेट डिजाइन को देखकर लगता है कि यह हॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म से कम नहीं। कई फैंस ने यह भी कहा कि टीजर देखकर वे भावुक हो गए, क्योंकि यह रामायण की कहानी को उसकी मूल भावना के साथ पेश करता है।

फिल्म की स्टारकास्ट और बजट

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर (राम),  यश (रावण) के रोल में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी, जो माता सीता की भूमिका में हैं, की मासूमियत और गरिमा भी टीजर में झलकती है। सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), और रकुल प्रीत सिंह (सुरपनखा) जैसे सितारों इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इस फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Aamir Khan on Sonam Wangchuk and Film 3 Idiots: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की है।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast