Salman Khan ने ‘टाइगर 3' की रिलीज डेट की रिवील, फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर ने उड़ाए फैंस के होश

Salman Khan ने  ‘टाइगर 3' की रिलीज डेट की रिवील, फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर ने उड़ाए फैंस के होश

 

Tiger 3First Poster Out:  बॉलीवुड भाईजान और कटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही है। दोनों की अपकमिंग फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया है। दरअसल सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ने फैंस को एक बड़ी ट्रीट देते हुए  शनिवार सुबह फिल्म ‘टाइगर 3’  का पहला पोस्टर जारी कर दिया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है।

दरअसल सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टाइगर 3 का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। सलमान खान ने ट्वीट किया, "आ रहा हूं! टाइगर3 दिवाली 2023 पर।टाइगर3 को YRF50 के साथ केवल अपने पास की बड़ी स्क्रीन पर सेलिब्रेट करें। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।"

सलमान खान का पहला लुक का पोस्टर रिलीज

उन्होंने पोस्टर में, सलमान और कैटरीना दोनों को बंदूकों से लैस धांसू अवतार में देखा जा सकता है। इस पोस्टर को देखकर, ये कहा जा सकता है कि 'टाइगर 3' यकीन 'टाइगर' की पहली दो किस्तों से बड़ी और शानदार फ्रेंचाइजी होगी। बता दें कि फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म, 'एक था टाइगर' ने 2012 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में सलमान को रॉ एजेंट टाइगर के रूप में और कैटरीना को आईएसआई एजेंट जोया के रूप में दिखाया गया था।

Leave a comment