Raghav Parineeti Wedding: ना घोड़ा..ना होगी कोई बग्गी...दूल्हे राजा इस शाही चीज के जरिए लीला पैलेस में मारेंगे एंट्री

Raghav Parineeti Wedding: ना घोड़ा..ना होगी कोई बग्गी...दूल्हे राजा इस शाही चीज के जरिए लीला पैलेस में मारेंगे एंट्री

Entertainment: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इसके लिए भी तैयारियों हो गई है। वहीं फैंस भी दोनों को दूल्हे-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। रोजाना शादी को लेकर कोई-ना की जानकारी सामने आ रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि शादी के जगह पर पहुंचने के लिए राघव घोड़े या किसी बग्गी का इस्तेमाल नहीं करेंगे। बल्कि वह अपने होने वाली पत्नी के पास बोट से पहुंचेंगे। सात ही वह शादी के बाद उसी बोट से अपनी पत्नी को लेकर आएंगे।

इस दिन एक-दूजे के हो जाएंगे राघव-परिणीति

दरअसल आने वाली 24 सितंबर की तारीख को राघव-परिणीति हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। कपल उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करने वाले है। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई है। कपल के वेडिंग आउटफिट्स से लेकर वेन्यू तक, हर चीज को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। शादी कार्ड भी सोशल मीडिया पर कपल का काफी वायरस हो रहा है। शादी से जुड़ी अब एक नई डिटेल सामने आई है।

इस शाही चीज से एंट्री लेंगे दूल्हे राजा

 रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हे राजा राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए एक शाही बोट का इस्तेमाल करने वाले है। वह सहरा बंधने के बाद बोट से ही होटल ताज पहुंचेंगे। वहीं बारात के इस शाही एंट्री की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।23 सितंबर को मेहमानों के लिए वेलकम लंच का आयोजन किया गया है। वहीं 24 सिंतबर को सात फेरे लेंगे और फिर  30 सिंतबर को 'द ताज लेक' पर कपल अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी देगा।

बता दें कि दिल्ली के कपूरथला हाउस में 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई की थी। इसके बाद राघव और परिणीति को उदयपुर में वेडिंग डेस्टिनेशन्स का दौरा करते देखा गया। वहीं सगी के बाद दोनों को कई बार एस-साथ देखा जा चुका है। हालांकि सगाई से पहले भी दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।

Leave a comment