
ENTERTAINMENT: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका जिससे देखकर फैंस और भी उत्साहित हो गए है। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। दरअसल नयनतारा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि यह जवान से उनका पहला लुक है।
जवान से नयनतारा का पहला लुक लीक
दरअसल नयनतारा के फैन अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें वह बॉलरूम में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह पिंक कलर का प्लेसूट पहनी नजर आ रही हैं। हालांकि यह फोटो असली है या फोटोशॉप्ड, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
बता दें कि जवान नयनतारा की बॉलीवुड में पहली फिल्म है। नयनतारा फिल्म में शाहरुख खान के ओपोजिट नजर आएंगी। शाहरुख, नयनतारा के अलावा जवान में विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। साथ ही में दीपिका पादुकोण एक कैमियो रोल करती नजर आएंगी।

Leave a comment