
नई दिल्ली: रैपर बादशाह युवाओं के दिलों में धड़कते है। उनके रैपर का हर कोई दीवाना है। यहां लोगों के दिलों में बादशाह धड़क रहे हो तो वहीं रैपर के दिल में एक लड़की ने एंट्री मार ली है। एक बार फिर से बादशाह के दिल में प्यार करने का शरुर चढ़ा है। कहा जा रहा है कि रैपर बादशाह पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे है। हालांकि इस बात पर अभी तक बादशाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बादशाह अब सिंगल नहीं है बल्कि वो अभिनेत्री ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं। रैपर एक साल से एक्ट्रेस को डेट कर रहे है।
बादशाह और ईशा की पहली मुलाकात
बता दें कि ईशा और बादशाह की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के रूप में हुई था। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और बात आगे बढ़ी। जो डेट पर आकर खत्म हुई। यानी रैपर ईशा को डेट कर रहे है। दोनों धीरे-धीरे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस रिश्ते के बारे में घरवालों को भी जानकारी है।
कौन है ईशा रिखी
ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस है। ईशा जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही स्टाइलिश भी हैं। ईशा ने 2012से वो फिल्मों में काम कर रही हैं। वहीं 2018में रिलीज हिंदी फिल्म नवाबजादे में भी वो नजर आई थीं। एक्ट्रेस ईशा रिखी पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। कुछ महीने पहले ईशा रिखी ने अपनी एक पोस्ट में बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर संकेत भी दिया था।
उन्होंने पारंपरिक लिबास में एक तस्वीर साझा करते हुए इसे कैप्शन दिया था, "चेहरा है चमकीला।" यह बादशाह के पॉपुलर सॉन्ग 'चमकीला चेहरा' की लाइन है, जिसमें उन्होंने सोनिया राठी को एक्ट्रेस के तौर पर लिया था। बादशाह ईशा को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं।
पत्नी से अलग हो चुके है रैपर
बता दें कि 2012में बादशाह ने क्रिश्चियन लड़की जैस्मीन से शादी की थी। ये ईसाई रीति रिवाज से हुई थी। दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा था और 2017में दोनों मम्मी-पापा बने जब बेटी जेसी ग्रेस का जन्म हुआ, लेकिन लॉकडाउन में बादशाह का शादीशुदा खुशहाल जीवन बिखर गया। बताया जाता है कि महामारी के बाद लॉकडाउन में दोनों का रिश्ता ज्यादा बिगड़ा। जैसे ही लॉकडाउन हटा तो जैस्मीन बेटी जेसी के साथ लंदन चली गईं और बादशाह यहां इंडिया में ही रहे।
Leave a comment