
entertainment: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच एक्ट्रेस रांची के कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची। ये देख कर कोई हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर अमीषा तेज के साथ वायरल होने लगी और सवाल उठ रहे कि अचानक कोर्ट में सरेंडर करने क्यों पहुंची।
दरअसल अभिनेत्री आज रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। सात अप्रैल 2023 को एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में वॉरंट जारी किया गया था। झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने दोनों पर यह केस दर्ज कराया था।
बता दें कि सरेंडर के बाद एक्ट्रेस को 10 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 जून को होनी है, जिसमें अभिनेत्री को पेश होना है। सुनवाई के दौरान अगर वह कोर्ट में मौजूद नहीं रहती हैं तो उनका खारिज कर दिया जाएगा।

Leave a comment