Wedding Anniversary: जब विराट-अनुष्का के अलग होने की उड़ी थी अफवाह, जानें कैसे दोनों ने जन्मों-जन्मों तक साथ रखने की खाई कसम

Wedding Anniversary: जब विराट-अनुष्का के अलग होने की उड़ी थी अफवाह, जानें कैसे दोनों ने जन्मों-जन्मों तक साथ रखने की खाई कसम

Entertainment: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के शादीशुदा जिंदगी के 6 साल आज पूरे हो गए है। विराट-अनुष्का को बेस्ट जोड़ी में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है एक वक्त में दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ रही थी और कहा जा रहा था कि दोनों हमेशा के लिए दूर हो रहे है। चलिए आपको बताते है।  

अनुष्का-विराज की पहली मुलाकात 2013 में

दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी। लेकिन पहली मुलाकात में विराट अनुष्का से थोड़ा डर हुए थे इसका बात का खुलासा खुद विराट ने किया था। इसके बाद धीरे-धीरे विराट और अनुष्का की मुलाकातें हुई और नजदीकियां बढ़ने के साथ दोनों में प्यार हो गया और एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी लगाने के बाद अनुष्का को फ्लाइंग किस कर विराट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी।

इस तरह बढ़ी दोनों की नजदीकियां

उसके बाद साल 2016 में विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में हार्ट ब्रोकन लिखा था। इसके बाद दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ।  जिसमें विराट और अनुष्का साथ में डांस करते नजर आ रहे थे। हालांकि वीडियो युवराज और हेजल कीच की शादी का था। उसके बाद फिर 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने इटली के टसकनी में सात फेरे लिए। आज दोनों एक बेटी वामिका के माता-पिता हैं। वहीं दोनों जल्द ही दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

Leave a comment