साउथ की फिल्में इंटेलिजेंट लोग...35 साल पुराने बयान पर ट्रोल हुए अनिल कपूर

साउथ की फिल्में इंटेलिजेंट लोग...35 साल पुराने बयान पर ट्रोल हुए अनिल कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर आद भी फैंस के दिलों में राज करते है। उनका अभिनय लोगों का दिल छु लेते है। देश में साउथ से नोर्थ तक उनकी जबरदस्त फेंन फॉलिंग है। ऐसे में आने वाले 2023 के जून में उनका इंड्रिस्टी में 30 साल पूरे हो जाएगें। वहीं लंबे समय के बाद अनिल कपूर एक मीडिया एंटरव्यू का हिस्सा बने, लेकिन उनके 35 साल पुराने एक बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

मीडिया के जवाब से बचे अनिल कपूर

दरअसल, कुछ दिन पहले अनिल कपूर ने एक डिस्कशन शो में हिस्सा लिया था। जिसमें उनसे बहुत से सवाल किए गए थे इसी बीच उनसे एक सवाल पूछा गया कि जहां साउथ में एक्टर्स का स्टारडम अब भी बना हुआ है और उन्हें जैसे पूजा जाता है। बॉलीवुड में उस तरह का स्टारडम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इस सवाल के जवाब में अनिल ने कहा, 'आपको सच बताऊं तो, मैं इतनी गहराई से नहीं सोचता हूं। इस विषय पर बात करने के लिए मैं सही आदमी नहीं हूं।' अनिल के जवाब से वहां मौजूद सभी कलाकार हंस पड़े।

35 साल पूराना बयान हुआ ट्रेंड

वहीं अनिल से इस तरह के और भी सवाल किए गए जिसपर उन्होंने चुपी साध ली, लेकिन जब 35 साल पहले उनसे इस तरह का सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि'बॉम्बे में ऐसे लोग हैं, जो साउथ की फिल्मों को कमतर समझते हैं, लेकिन एक तरह से आप कह सकते हैं कि साउथ की फिल्मों ने पूरे भारत में लोगों को एंटरटेन किया है। इन्हें भले क्रूड कहा जाता हो, लेकिन वे सबको पसंद आने वाली फिल्में होती हैं।'   

आगे बताते हुए अनिल कपूर ने कहा कि'लोग भले ही साउथ की फिल्मों का मजाक बनाते हों, लेकिन इनका ऑडियंस बेस बहुत बड़ा होता है।' आज जिस तरह साउथ फिल्में देश भर में राज कर रही है, उसकी भविष्यवाणी सी करते हुए अनिल ने कहा था, 'साउथ की फिल्में इंटेलिजेंट लोग बनाते हैं। वे बेसिक फिल्में बनाते हैं, लेकिन ऐसी फिल्में होती हैं जो देश के अनपढ़ लोगों को भी समझ आती है। इस चर्चा में अनिल कपूर के अलावा आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव जैसे कलाकार थे। वहीं, साउथ इंडस्ट्री से ऋषभ शेट्टी और दुलकर सलमान भी शरीक हुए।

Leave a comment