Samantha Ruth Prabhu: फिल्मी सितारों को उनके फैंस कितना मानते है उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी मंदिर तक बनवा देते हैं। और उनको भगवान तक का दर्जा दे देते हैं।उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत ,नयनतारा,, हंसिका मोटवानी और नमिता के बाद अब समांथा रुथ प्रभु का मंदिर आंध्र प्रदेश में एक फैन ने बनाया है। नयनतारा, हंसिका और नमिता का मंदिर तमिलनाडु में बना है। गौरतलब है कि समांथा रुथ प्रभु द फैमिली मैन 2 और पुष्पा में किए गए रोल से काफी फेमस हुई है। अब आंध्र प्रदेश के बापाटला के पास स्थित अल्लपाडु गांव में एक मंदिर बनाया जा रहा है। उनके फैन का नाम तेनाली संदीप है। मंदिर का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और 28 अप्रैल को इसको आधिकारिक तौर पर खोल दिया जाएगा।
इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि अभी तक फैन को समांथा रुथ प्रभु से मिलने का अवसर नहीं मिला है। फैन का कहना है कि वह समांथा की फिल्मों का ही नहीं बल्कि उनके किए गए चैरिटी कामों से भी काफी प्रभावित है।बताते चलें, समांथा रुथ प्रभु प्रत्यूषा फाउंडेशन के माध्यम से काम करती हैं। एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु या उनकी टीम की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। साथ ही मंदिर में समांथा रुथ प्रभु का स्टेच्यू सेंटर में रखा जाएगा। वहीं फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है।
समांथा रुथ प्रभु जल्द फिल्म खुशी में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा विजय देवरकोंडा की अहम भूमिका में होंगे। उनकी हाल ही में, फिल्म शाकुंतलम् रिलीज हुई है। इसे काफी पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म खुशी में भी नजर आएंगी। खुशी को कश्मीर में शूट किया गया है। वहीं, इसका निर्देशन निर्देशक शिवा निर्वाण ने किया है।समांथा रूथ प्रभु जल्द सिटाडेल में भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। वहीं, शो में वरुण धवन भी नजर आएंगे।
Leave a comment