कौन बनेगा अगला BJP अध्यक्ष? नई कमेटी का गठन, जानें कब और कैसे होगा चुनाव

कौन बनेगा अगला BJP अध्यक्ष? नई कमेटी का गठन, जानें कब और कैसे होगा चुनाव

Next BJP President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक नई समिति का गठन किया है। यह समिति मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 को बनाई गई, जिसमें डॉ. के लक्ष्मण, जो कि BJPओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी सांसद हैं, उनको राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। नरेश बंसल, रेखा वर्मा और संबित पात्रा को सह-चुनाव अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

यह समिति संगठनात्मक चुनावों का संचालन करेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया की शुरुआत करेगी, जिसमें लगभग दो महीने का समय लग सकता है। सबसे पहले, यह कमेटी राज्यों में संगठन के चुनाव कराएगी, जिसके तहत मंडल, जिला, और फिर राज्य के अध्यक्ष का चुनाव होगा।

15 अक्टूबर 2024 को केंद्रीय चुनाव पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर अध्यक्षों के चुनाव की तिथियां घोषित की जाएंगी। इसके बाद, जिला के अध्यक्ष और राज्य परिषद का चुनाव होगा। राज्य परिषद के सदस्य राज्यों के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे, और अंत में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन करेंगे।

वर्तमान में, जेपी नड्डा BJPके राष्ट्रीय अध्यक्ष

वर्तमान में, जेपी नड्डा BJPके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन इसे जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। BJPसंसदीय बोर्ड ने उन्हें अगली अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहने के लिए एक्सटेंशन दिया है।

BJPको नए अध्यक्ष की तलाश है, और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पार्टी को नया अध्यक्ष इस साल दिसंबर तक मिल सकता है। खबरों के अनुसार, राज्य इकाई के अध्यक्षों के चुनाव एक दिसंबर से शुरू होंगे, और ऐसे आधे चुनावों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

BJPके पूर्व अध्यक्षों की सूची:

जेपी नड्डा (2020-2024)

अमित शाह (2014-2017, 2017-2020)

राजनाथ सिंह (2005-2009, 2013-2014)

नितिन गडकरी (2010-2013)

एम. वैंकेया नायडू (2002-2004)

के जन कृष्णमूर्ति (2001-2002)

बंगारू लक्ष्मण (2000-2001)

कुशाभाऊ ठाकरे (1998-2000)

मुरली मनोहर जोशी (1991-1993)

लाल कृष्ण आडवाणी (1986-2005)

अटल बिहारी वाजपेयी (1980-1986)

BJPके नए अध्यक्ष का चुनाव न केवल पार्टी की दिशा निर्धारित करेगा, बल्कि भारतीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

Leave a comment