यमुना के पानी पर सियासत तेज, केजरीवाल ने CM नायब सिंह सैनी पर लगाए गंभीर आरोप

यमुना के पानी पर सियासत तेज, केजरीवाल ने CM नायब सिंह सैनी पर लगाए गंभीर आरोप

Kejriwal On Yamuna River Ammonia Level: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यमुना नदी के पानी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनके प्रयासों से यमुना में अमोनिया का स्तर कम हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने जानबूझकर यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ाने की साजिश की थी।

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग से मिले नोटिस से यह साफ है कि आयोग अपनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को यह जानकारी मिली थी कि यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है। इसके बाद, दिल्ली सरकार ने तुरंत इस मुद्दे पर कदम उठाए और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आतिशी ने इस समस्या को हल करने के लिए कई प्रयास किए। केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी पानी पर राजनीति नहीं करना चाहती थी, लेकिन समस्या गंभीर थी।

आतिशी ने की CMनायब सिंह से ये अपील

केजरीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर घटाने या पानी की मात्रा बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री ने फोन का जवाब देने के बाद बातचीत बंद कर दी।

अमोनिया स्तर 7PPMसे घटकर 2.1PPM, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

केजरीवाल ने कहा कि 26जनवरी को यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर 7पीपीएम था। 27जनवरी को, आतिशी ने इस मामले को गंभीरता से उठाया और आरोप लगाया कि यह दिल्ली में स्वास्थ्य संकट बढ़ाने या जल संकट लाने की साजिश हो सकती थी। यदि यह मुद्दा न उठाया जाता, तो दिल्ली के करीब एक करोड़ लोग जल संकट का सामना कर सकते थे।

उन्होंने बताया कि अब यमुना में अमोनिया का स्तर घटकर 2.1 PPMहो गया है। हालांकि, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने चुनाव आयोग से इस समस्या को हल करने के लिए कदम उठाने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेज दिया है।

Leave a comment