Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 23 October: इन 15 राज्यों में बारिश का खतरा बरकरार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी रहेगी जारी; यहां पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 23 October: इन 15 राज्यों में बारिश का खतरा बरकरार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी रहेगी जारी; यहां पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

23 October Weather Update: देशभर में मौसम ने अलग रुख अपना रखा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र के प्रभाव की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। दूसरी तरफ, उत्तर भारत में सर्दी दस्तक दे रही है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि, इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 23 अक्टूबर 2026 के लिए चेतावनी जारी है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए देशभर के मौसम के बारे में जानते है और कल के मौसम का हाल जानते है।

इन राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने देश के 15 से ज्यादा राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना में मध्सम से लेकर भारी बारिश की आशंका जताई है। दक्षिण भारी में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में यही स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी भी जारी है, जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है।

Also read: राजधानी में GRAP -1 लागू... कैसे बढ़ेगी पाबंदी, किन गाड़ियों पर रहेगी रोक ?, जानिए

IMD के अनुसार, बारिश के साथ तेज हवाओं का भी दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 KMPH तक जा सकती है। लेकिन कुछ इलाकों में यह स्पीड बढ़कर 70 से 75 KMPH हो सकती है। दक्षिणी हिस्से में तेज हवा के साथ आंधी भी चल सकती है। ऐसे में मछुआरों को समुद्री इलाकों से दूरी बरतने की सला दी गई है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी-विक्षोम का असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कई इलाकों में बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है। इसी बीच, IMD ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आंधी-बारिश संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राजधानी में GRAP -1 लागू... कैसे बढ़ेगी पाबंदी, किन गाड़ियों पर रहेगी रोक ?, जानिए

राजधानी दिल्ली में बढ़ते ठंड के साथ-साथ प्रदूषण ने भी अपनी जगह बना ली है। शुरूआती दिनों में AQI 200 से पार पहुंच गया है। प्रदुषण के प्रभाव को बढ़ते हुए देख दिल्ली-एनसीआर में GRAP -1 लागू कर दिया गया है।

हाई कोर्ट में नेहा बोरा ने CJP प्रदर्शन से किया किनारा, बोलीं - 'न हमने कॉल दिया...न हम वहां गए'

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बता दें की नेहा ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी उस नोटिस को चुनौती दी है। जिसमे उन्हें शांति बनाए रखने के लिए 10,000 रुपए का निजी मुचलका और एक जमानतदार देने का निर्देश दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast