महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का आज होगा ऐलान, 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कांफ्रेंस

महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का आज होगा ऐलान, 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कांफ्रेंस

Maharashtra-Jharkhand Election Dates: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार, आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने एक पत्र भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आज दोपहर 3.30 बजे राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव और मतगणना की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

महाराष्ट्र और झारखंड में होगा चुनाव

इस समय महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। ये चुनाव राज्यों के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डालने वाला है।

महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल

महाराष्ट्र में विधानसभा के 288 सदस्यों को चुनने के लिए मतदान होना है। इस समय राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली एकनाथ शिंदे की सरकार है, जिन्होंने बीजेपी का सपोर्ट किया। इस सरकार में NCP का अजित गुट भी शामिल है।

आपको बता दें. अक्टूबर 2019 में राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था। जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDAको सरकार बनाने के लिए बहुमत मिला था। लेकिन पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के चलते शिवसेना ने NDAका गठबंधन तोड़ कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ एक नया गठबंधन बनाया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी एमवीए में शामिल होकर राज्य सरकार बनाई थी, जिसमें उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे।

किसे चुनेंगे महाराष्ट्र के मतदाता?

महाराष्ट्र के मतदाता या तो वर्तमान शिंदे सरकार को चुनेगी या फिर शिवसेना (उद्धव गुट), NCP (शरद गुट) और कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देंगी। ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

झारखंड का राजनीतिक माहौल

झारखंड में 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। आपको बता दें. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। वहीं, राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था।  

Leave a comment