Eid-ul-Fitr 2024: 10 या 11 अप्रैल ? भारत में कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार

Eid-ul-Fitr 2024: 10 या 11 अप्रैल ? भारत में कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार

Eid-ul-Fitr 2024: रमजान का महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म में ये महीना सबसे पाक माना जाता है। रमजान का महीना ईद-उल-फीतर के त्योहार के साथ खत्म होता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं। काफी लोगों को कंफ्यूजन है कि इस साल ईद-उल-फितर का त्योहार 10 या 11 तारीख को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इसी की जानकारी देंगे।

कब मनाई जाएगी ईद

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, एक महीने के रमजान के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार आता है। ईद-उल-फितर और रमजान दोनों ही पर्व की तारीख चांद देखकर ही तय की जाती है। इस साल के रमजान का चांद 11 मार्च को देखा गया था और इसी दिन से तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई है, जिसके बाद 12 मार्च 2024 से रोजा रखा गया था यानी रमजान का महीना शुरु हो गया था।

ऐसे में ईद-उल-फितर की तारीख चांद के दिखने के बाद तय होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर मुस्लिम समाज के लोगों का 29वां रोजा पूरा होने पर चांद निकल आता है तो ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। लेकिन अगर 30वां रोजा पूरा होने पर चांद दिखता है, तो ईद 11 अप्रैल मनाई जाएगी।

कैसे हुई थी ईद की शुरूआत

मन्याताओं के अनुसार ईद उल फितर की शुरूआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। इस जंग में पैगंबर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में मुसलमानों की युद्ध में जीत हुई थी। जिसकी खुशी जाहिर करने के लिए लोगों ने ईद का पर्व मनाया था।ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं। ईद के दिन हर मुसलमान का फ़र्ज़ होता है कि वो दान दें।

Leave a comment